फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Qala Trailer Out: बाबिल खान-तृप्ति डिमरी की 'कला' का ट्रेलर रिलीज, मार्मिक अंदाज में दिखी एक गायिका की कहानी

Tue, 15 Nov 2022 06:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 15 Nov 2022 06:31 PM IST
विज्ञापन
Qala Trailer Out: Tripti Dimri Babil Khan Amit Sial movie will release on Netflix movie on December 1
कला - फोटो : सोशल मीडिया

दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान और 'बुलबुल' फेम एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी की आगामी फिल्म 'कला' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। बता दें कि यह फिल्म एक गायिका की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म 1 दिसंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बाबिल और तृप्ति डिमरी इस फिल्म में लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे। उनके अलावा अमित सियाल, नीर राव, अविनाश राज शर्मा, आशीष सिंह और स्वास्तिका मुखर्जी भी शामिल हैं। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी अन्विता दत्त ने संभाली है।



Qala Trailer Out: Tripti Dimri Babil Khan Amit Sial movie will release on Netflix movie on December 1
कला - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर की शुरुआत में तृप्ति डिमरी नजर आती हैं। बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'तुम्हें म्यूजिक पसंद है?' जवाब आता है, 'नहीं! मुझे इससे नफरत है।' इसके बाद तृप्ति संगीत का रियाज करती नजर आती हैं। लोग उनकी सुरीली आवाज के कायल होते हैं। उनके मंचीय कार्यक्रम में दर्शकों की भीड़ जुटती है। बड़े-बड़े सम्मान दिए जाते हैं। नेता-मंत्रियों के साथ अखबार में उनकी तस्वीरें छपती हैं। अपनी शोहरत की कीमत तृप्ति डिमरी (कला) को भी बखूबी पता होती है और वह डिमांड करती हैं कि वह फिल्म में हीरो से ज्यादा फीस लेंगी, लेकिन अचानक वह उपेक्षा की शिकार होने लगती हैं। कभी जाति बीच में आती है और कभी कुछ और वजहें...। आखिर क्या होता है कला की कला के साथ, यह फिल्म देखकर ही पता चलेगा। फिलहाल 'कला' के ट्रेलर ने फैंस की उत्सुकता फिल्म के प्रति बढ़ा दी है।

Urfi Javed: बोल्ड अवतार छोड़ संस्कारी लुक में नजर आईं उर्फी जावेद, नेटिजन्स बोले - देखा हिंदुस्तानी भाऊ का कमाल

Qala Trailer Out: Tripti Dimri Babil Khan Amit Sial movie will release on Netflix movie on December 1
कला - फोटो : सोशल मीडिया

आजादी के पहले के कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘कला’ की कहानी बीती सदी के चौथे और पांचवें दशक की एक गायिका पर आधारित है, जिसका नाम है कला। इसका दुखद अतीत जब एक बार फिर उसके वर्तमान के सामने आता है तो उसकी मेहनत से बनी प्रतिष्ठा और उसकी समाज में बनी हैसियत खतरे में पड़ती दिखती है। इस हिला देने वाले मोड का आरंभ और अंत दोनों इस गायिका की मां से उसके रिश्ते से जुड़े हुए हैं। कला की परवरिश के दौरान घटी घटनाओं के स्याह साये इस गायिका की सफलता को कैसे प्रभावित करने की कोशिश करते हैं, यही फिल्म ‘कला’ का क्लाइमेक्स है।

Abhishek Bachchan: आलोचनाओं का सामना करने के लिए खास डायरी रखते हैं अभिषेक बच्चन, पिता ने दी थी यह सलह

विज्ञापन
विज्ञापन
Qala Trailer Out: Tripti Dimri Babil Khan Amit Sial movie will release on Netflix movie on December 1
कला - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि फिल्म की निर्माता कर्णेश शर्मा की कंपनी क्लीन स्लेट फिल्म्स है। ये कंपनी कर्णेश ने अपनी बहन अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर स्थापित की थी, लेकिन अब अनुष्का इस कंपनी से अलग हो चुकी है। क्लीन स्लेट फिल्म्स की एक और वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ के दूसरे सीजन की शूटिंग भी तेजी से चल रही है। देखना दिलचस्प होगा कि 'कला' का जादू दर्शकों पर कैसा चलता है!

Shraddha Murder Case: श्रद्धा मर्डर केस की खबर सुन आग बबूला हुईं स्वरा, आफताब को राक्षस बता कही दी यह बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed