{"_id":"5c775820bdec222ee0738680","slug":"qnet-scam-shah-rukh-khan-anil-kapoor-and-500-others-issued-notices-by-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"QNet स्कैम: शाहरुख खान, अनिल कपूर समेत 500 के खिलाफ नोटिस जारी, स्टार्स को देने होंगे जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
QNet स्कैम: शाहरुख खान, अनिल कपूर समेत 500 के खिलाफ नोटिस जारी, स्टार्स को देने होंगे जवाब
हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस ने शाहरुख खान, अनिल कपूर, बोमन इरानी, जैकी श्रॉफ समेत 500 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी स्टार्स पर 'क्यूनेट' कंपनी में भागीदारी और कंपनी को प्रमोट करने का आरोप है। इन लोगों को पुलिस ने नोटिस जारी कर क्यूनेट एवं विहान डायरेक्ट सेलिंग प्राइवेट लिमिटेड से उनको कथित रूप से किए गए भुगतान का ब्योरा देने को कहा गया है।
2 of 5
anil kapoor
इस मामले में अब तक आरोपी 60 लोगों की गिफ्तारी भी हो चुकी है। नोटिस में एक्टर्स को एक हफ्ते के अंदर साइबराबाद पुलिस के सामने पेश होने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने QNet कंपनी और विहान डायरेक्ट सेलिंग कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज किए है और धोखाधड़ी के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
3 of 5
shahrukh khan
अधिकारी के अनुसार, उन्हें सीआरपीसी की धारा 91 के तहत व्हाट्स एप नंबर पर नोटिस भेजा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिन्हें नोटिस मिला है, वे अपने प्रतिनिधियों की ओर से अपना ब्योरा पेश कर सकते हैं, उन्हें पुलिस के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से पेश होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jackie shroff
पुलिस के मुताबिक QNet कंपनी में करीब 5 लाख लोगों ने निवेश किया हुआ है। कंपनी हेल्थ वेलनेस, ज्वैलरी और इस तरह के दूसरे प्रोडक्टस बेचने के नाम पर लोगों से पैसे लेती है और फिर उन्हें और लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए कहती।
विज्ञापन
5 of 5
yuvraj singh
- फोटो : pti
जिन प्रोडक्ट्स को बेचने के नाम पर लोगों को जोड़ा जाता है वो भी एक धोखा है, कंपनी का असली मकसद मनी लांड्रिंग है। इस घोटाले में देशभर के लाखों लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया। हालांकि क्यू नेट ने इस आरोप का खंडन किया था
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।