फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे शुरू हुई थी आरडी बर्मन और आशा भोसले की प्रेम कहानी, शादी के लिए करनी पड़ी खूब मशक्कत

Sat, 27 Jun 2020 08:37 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 27 Jun 2020 08:37 AM IST
विज्ञापन
r d burman birthday special here his unknown facts
आरडी बर्मन, आशा भोसले - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल देव बर्मन यानी आरडी बर्मन का नाम भारतीय फिल्म जगत में हमेशा याद किया जाएगा। लोग उन्हें प्यार से पंचम दा कहकर बुलाते थे। 60 से लेकर 80 के दशक तक कई सुपरहिट गीत रचने वाले आरडी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को हुआ था। उनकी और आशा भोसले की प्रेम कहानी भी काफी म्यूजिकल रही है।

r d burman birthday special here his unknown facts
आरडी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया

आरडी बर्मन और आशा भोसले की पहली मुलाकात 1956 में हुई थी। तब तक आशा भोसले ने इंडस्ट्री में अच्छी खासी पहचान बना ली थी। जबकि आरडी बर्मन मशहूर संगीतकार सचिन देव बर्मन के टीएनज बेटे थे। करीब 10 साल बाद वो मौका आया जब आरडी बर्मन ने फिल्म 'तीसरी मंजिल' के लिए आशा भोसले से गाने के लिए संपर्क किया।

r d burman birthday special here his unknown facts
आरडी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया

तब तक पंचम दा और आशा भोसले दोनों की ही पहली शादी टूट चुकी थी। पंचम दा अपनी पहली पत्नी रीता पटेल से अलग हो गए थे। वो रीता पटेल से इतना परेशान हो चुके थे कि घर छोड़कर होटल में रहने चले गए थे। वहीं आशा भोसले अपने पति गणपतराव भोसले से बिल्कुल खुश नहीं थीं। एक दिन ऐसा आया जब आशा भोसले ने अपने बच्चों के साथ अपनी बहन के घर की ओर रुख किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
r d burman birthday special here his unknown facts
आरडी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बीच आशा भोसले लगातार पंचम के लिए गाने गा रही थीं। दोनों के गाने सुनकर ऐसा लगता था कि पंचम का संगीत और आशा की सुरीली आवाज एक दूसरे के लिए ही बने हैं। कई सालों तक बगैर शब्दों के ही उनके एहसास संगीत की तरह रोमांस बनकर बहते रहे। संगीत उन्हें करीब ला रहा था। इस दौर में दोनों ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए। 

विज्ञापन
r d burman birthday special here his unknown facts
आरडी बर्मन - फोटो : सोशल मीडिया

आरडी बर्मन और आशा भोसले की शादी का रास्ता इतना भी आसान नहीं था। आशा की उम्र पंचम से ज्यादा थी जिस वजह से उनकी मां इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थीं। जब पंचम ने अपनी मां से शादी की अनुमति मांगी तो उन्होंने साफ मना कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed