लॉकडाउन में सितारों के थ्रोबैक तस्वीरों का चलन बढ़ा है। कई बार सितारे खुद ये तस्वीरें साझा करते हैं तो कई बार उनके फैन पेज से साझा की गई होती हैं। अब एक अभिनेत्री की ऐसी ही पुरानी तस्वीर हम आपके लिए लेकर आएं हैं जिसमें वो अपनी बहन के साथ क्यूट अंदाज में नजर आ रही हैं।
थ्रोबैक तस्वीर में बहन के साथ दिखीं ये अभिनेत्री, क्यूट अंदाज में दे रहीं पोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर अभिनेत्री जान्हवी कपूर की है। इसमें वो खुशी कपूर के साथ क्यूट अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से जाह्नवी रातों रात बॉलीवुड की नई सेंसेशन बनकर उभरी हैं।
जाह्नवी और खुशी के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग है। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। बचपन में भी दोनों के बीच प्यार साफ झलक रहा है। तस्वीर में नन्हीं जाह्नवी खुशी कपूर को किस करते हुए पोज दे रही हैं।
Awww Cute lil Janhvi kissing Khushi #sisterlove - Admin Shreya pic.twitter.com/UeoKNL2z6q
बता दें कि साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वालीं जान्हवी वैसे तो पिछले दो साल से किसी दूसरी फिल्म में नजर नहीं आई हैं लेकिन आने वाले दिनों में उनके पास ढेरों प्रोजेक्ट्स हैं। पिछली दफा नेटफ्लिक्स की 'घोस्ट स्टोरीज' में नजर आने वालीं जान्हवी कपूर इन दिनों दूसरे कलाकारों की तरह ज्यादातर समय घर में ही रह रही हैं।
जान्हवी शूटिंग और सेट को काफी मिस कर रही हैं। इस बात का खुलासा खुद जान्हवी ने किया था। घर में जान्हवी पेंटिंग करते हुए वक्त बिता रही हैं। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक तस्वीर खूब वायरल हुई जिसमें उनकी पेटिंग भी दिखी थी।
Self isolation productivity 🌈🖼🍍 #ilovepineapple #stayhomestaysafe #fightcorona
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
स्वरा की वेब सीरीज पर भड़के प्रसून जोशी और सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर शेखर सुमन ने उठाए सवाल, पांच खबरें