अभिनेत्री स्वरा भास्कर की नई वेब सीरीज 'रसभरी' को लेकर बबाल मचना शुरू हो गया है। कई लोगों ने इसके कंटेंट को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी कुछ लोग इसे घटिया वेब सीरीज बता रहे हैं। इस बीच केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के अध्यक्ष और लेखक प्रसून जोशी ने रसभरी के एक सीन पर अपनी नाराजगी जाहिर की है।
स्वरा की वेब सीरीज पर भड़के प्रसून जोशी और सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर शेखर सुमन ने उठाए सवाल, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही मशहूर टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ उदास रहने लगी थीं। वह करीब एक सप्ताह से डिप्रेशन में भी थीं। हालांकि टिकटॉक स्टार की जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया था, पर परिजनों को उसके डिप्रेशन की भनक लग गई थी। ये बातें टिकटॉक स्टार के परिजनों ने गीता कॉलोनी थाना पुलिस को दिए बयान में कही हैं। परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण करीब तीन महीने से पूरा परिवार घर से बाहर नहीं निकला था। परिजनों ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खुदकुशी के कारणों का पता कर रहे हैं।
सुशांत की खुदकुशी के बाद से उदास थी सिया कक्कड़, परिजनों ने किया ये बड़ा खुलासा
देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों को लेकर विरोध का दौर जारी है। एक तरफ जहां लोग कोरोना वायरस की मार को झेल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ तेल के आसमान छूते दामों ने आम आदमी की जेब पर ब्लेड मार दिया है। इस बीच अचानक अभिनेता अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार को लेकर एक नया विवाद हो गया है और ये विवाद डीजल और पेट्रोल के दामों से ही जुड़ा हुआ है।
हिंदी सिनेमा के अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी की तरफ से लगाए जा रहे तमाम आरोपों पर अब गंभीरता दिखाई है। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए आखिरकार आलिया पर मानहानि और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए नोटिस भेजा है।
नवाजुद्दीन ने अपनी पत्नी आलिया को भेजा मानहानि का नोटिस, आलिया ने कहा, 'मैं जवाब जरूर दूंगी'
सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का केस पिछली 14 जून से हाई प्रोफाइल बना हुआ है। उनकी आत्महत्या ने हिंदी सिनेमा को भी दो फाड़ कर दिया है जिसमें गुटबाजी, खेमेबाजी और वंशवाद जैसे मुद्दों पर हर रोज तमाम चर्चाएं हो रही हैं। बीते दिनों डॉक्टरों ने सुशांत की अंतिम पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को सौंपते हुए बताया था कि उनकी आत्महत्या की वजह फांसी लगने के कारण सांस रुकना है। शरीर पर कोई जख्म या खरोच के निशान भी नहीं हैं, साथ ही सुशांत के नाखून भी साफ थे। हालाकि अभिनेता शेखर सुमन इस पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं।
सुशांत की फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर शेखर सुमन ने उठाए सवाल, बोले- मुझे शक था कि ऐसा ही कुछ होगा