फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत की खुदकुशी के बाद से उदास थी सिया कक्कड़, परिजनों ने किया ये बड़ा खुलासा

Sat, 27 Jun 2020 06:54 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sat, 27 Jun 2020 06:54 AM IST
विज्ञापन
tik tok star Siya Kakkar was in depression of Sushant Singh Rajput suicide
सिया कक्कड़ और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही मशहूर टिकटॉक स्टार सिया कक्कड़ उदास रहने लगी थीं। वह करीब एक सप्ताह से डिप्रेशन में भी थीं। हालांकि टिकटॉक स्टार की जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं आया था, पर परिजनों को उसके डिप्रेशन की भनक लग गई थी। ये बातें टिकटॉक स्टार के परिजनों ने गीता कॉलोनी थाना पुलिस को दिए बयान में कही हैं। परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण करीब तीन महीने से पूरा परिवार घर से बाहर नहीं निकला था। परिजनों ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि खुदकुशी के कारणों का पता कर रहे हैं।

tik tok star Siya Kakkar was in depression of Sushant Singh Rajput suicide
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

 पुलिस अधिकारियों के अनुसार टिकटॉक स्टार के दादा व पिता दांतों के डॉक्टर हैं। ऐसे में डॉक्टर होने के नाते उन्होंने सिया के डिप्रेशन को भांप लिया था। लेकिन इतना अहसास नहीं था कि डिप्रेशन इस कदर बढ़ गया था। सिया के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी पुलिस को नहीं मिली है, लेकिन अनौपचारिक रूप से पुलिस को पता लगा है कि फांसी लगाने से ही उसकी मौत हुई है। सिया के शरीर पर चोट आदि के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस अधिकारी टिकटॉक स्टार को किसी तरह की धमकी मिलने की बात से इनकार कर रहे है। परिजनों ने भी अपने बयानों में कहा है कि सिया को किसी तरह की धमकी नहीं मिल रही थी।

tik tok star Siya Kakkar was in depression of Sushant Singh Rajput suicide
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

10 मिनट के अंदर में जिंदगी खत्म कर ली
पुलिस अधिकारियों के अनुसार टिकटॉक स्टार का एक भाई व एक बहन है। सिया का तीन कमरे का घर है। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे मां रसोई में थीं। दादा व पिता नीचे क्लीनिक में थे। सिया घर में ही घूम रही थी। मां ने दस मिनट पहले सिया को घूमते देखा था। कुछ देर बाद सिया की मां पिछले वाले कमरे में गई थी तो देखा कि अंदर से गेट बंद है। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो वह नीचे उतरकर क्लीनिक में गई और पिता को सारी बात बताई। सिया ने चुन्नी से जिस कमरे में फांसी लगाई थी उसका बाथरूम दो कमरों से अटैच है। दूसरे कमरे से बाथरूम का गेट खुला हुआ था। बाथरूम से परिजन कमरे के अंदर गए तो सिया ने कमरे में फांसी लगा रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
tik tok star Siya Kakkar was in depression of Sushant Singh Rajput suicide
सिया कक्कड़ - फोटो : ट्विटर

पेटीएम में आते थे पैसे
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिया को टिकटॉक वीडियो बनाने के पैसे आते थे। ये पैसे पेटीएम में आते थे। हालांकि ये रकम कुछ हजार में ही हुआ करती थी। सिया करीब तीन साल से टिकटॉक वीडियो बना रही थी। पुलिस सिया के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाल रही है।

विज्ञापन
tik tok star Siya Kakkar was in depression of Sushant Singh Rajput suicide
सिया कक्कड़ - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने मोबाइल की डिटेल मंगवाई
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिया के एप्पल के मोबाइल पर पासवर्ड लगा हुआ है। ऐसे में मोबाइल को नहीं खोला जा सकता। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल मंगाई है। ताकि ये पता लग सके कि आखिरी समय में सिया ने किस से बात की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शनिवार तक रिपोर्ट आ जाएगी। पुलिस मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी।

यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिलाओं पर जस्टिन बीबर ने किया 2 करोड़ डॉलर का मुकदमा

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed