फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

R. D. Burman: पंचम दा बनने से लव स्टोरी तक, जानिए आरडी बर्मन के बारे में अनसुने दिलचस्प किस्से

Wed, 04 Jan 2023 07:21 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 07:21 AM IST
सार

महान संगीतकार राहुल देव बर्मन को गए हुए 29 हाल बीत चुके हैं। इन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गानों से नवाजा है। आर डी बर्मन को प्यार से पंचम दा के नाम से पुकारा जाता था। 
 

विज्ञापन
R. D. Burman death anniversary know interesting unheard stories Pancham Da life and his career in hindi cinema
R. D. Burman - फोटो : social media

महान संगीतकार राहुल देव बर्मन ने आज ही के दिन साल 1994 में 4 जनवरी को दुनिया को अलविदा कहा था। आर डी बर्मन को गए हुए 29 साल बीत चुके हैं। लेकिन आज भी लोग उनके द्वारा कंपोज किए हुए गानों को नहीं भूले हैं। इन्होंने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गानों से नवाजा है। आर डी बर्मन को प्यार से पंचम दा के नाम से पुकारा जाता था। 

R. D. Burman death anniversary know interesting unheard stories Pancham Da life and his career in hindi cinema
R. D. Burman - फोटो : social media

पंचमा दा का ऐसे पड़ा नाम
पंचम दा नाम के पीछे एक कहानी है। उन्हें यह नाम दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार ने दिया था। बताया जाता है कि आर डी बर्मन जब भी किसी धून को गुनगुनाते थे तो वह अक्सर 'प' शब्द का इस्तेमाल किया करते थे। उनकी यही बात अशोक कुमार ने नोटिस कर ली और सरगम में प पांचवें स्थान पर आता है। जिसके बाद अशोक कुमार ने उन्हें पंचम दा नाम दे दिया। वे उन्हें पंचम दा पुकारने लगे और धीरे धीरे यह नाम इतना फेमस हो गया कि आद दुनिया भर में सभी लोग उन्हें पंचम दा के नाम से पुकारने लगे। 

Mukesh Khanna: 'बेशरम रंग' गाने पर भड़का शक्तिमान का गुस्सा, इंस्टाग्राम पर जमकर सुनाई खरी-खोटी

R. D. Burman death anniversary know interesting unheard stories Pancham Da life and his career in hindi cinema
R. D. Burman - फोटो : social media

नौ साल की उम्र में किया पहला गाना कंपोज
कोलकाता में जन्मे राहुल देव बर्मन के पिता सचिन देव बर्मन को बॉलीवुड के महान संगीतकारों में गिना जाता है। जिसके बाद पंचम दा ने अपने पिता की तरह नाम कमाया। आर डी बर्मन को बचपन से ही संगीत का बहुत शौक था।  पंचम दा जब महज नौ साल के तब उन्होंने अपना पहला गाना कंपोज किया था।  उन्होंने ऐ मेरी टोपी पलट के आ कंपोज किया था। जिसका इस्तेमाल उनके पिता ने फंटूश (1956)में किया था। 

Bollywood Celebs: बिपाशा से लेकर उर्वशी रौतेला तक, इन बॉलीवड सितारों पर कस चुका है कस्टम विभाग का शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
R. D. Burman death anniversary know interesting unheard stories Pancham Da life and his career in hindi cinema
R. D. Burman - फोटो : social media

रीता पटेल से ऐसे हुए शादी
राहुल देव बर्मन की पहली शादी रीता पटेल से हुए थी। रीता पटेल राहुल देव बर्मन की फैन थी। बताते हैं कि रीता ने अपने दोस्त से शर्त लगाई थी कि वह राहुल के साथ डेट पर जाकर दिखाएगी। जिसके बाद रीता ने ऐसा करके भी दिखाया। उसके बाद 1966 में दोनों की शादी हो गई। हालांकि यह शादी ज्यादा लंबी नहीं चली। साल 1971 में दोनों का तलाक हो गया और उसके कुछ वक्त के बाद राहुल देव बर्मन ने आशा भोसले से शादी की। 

Rolling Stones 2023: लता मंगेशकर को दुनिया के 200 बेहतरीन सिंगर में मिला स्थान, सेलिन डायोन लिस्ट से बाहर

विज्ञापन
R. D. Burman death anniversary know interesting unheard stories Pancham Da life and his career in hindi cinema
R. D. Burman - फोटो : social media

फिल्म की तरह लव स्टोरी है पंचम दा की
वहीं, पंचम दा के नाम की तरह उनकी लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। वहीं, पंचम दा के रिश्तेदार खागेश देव बर्मन की किताब आरडी बर्मन- द प्रिंस ऑफ म्यूजिक उनके जीवन जो कहानी कहती है। आर डी बर्मन और आशा भोसले की पहली मुलाकात साल 1956 में हुई थी। उस समय तक आशा भोसले म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनी चुकी थी। आरडी बर्मन ने फिल्म तीसरी मंजिल के लिए आशा भोसले से संपर्क किया।  उस दौरान आर डी बर्मन की पहली पत्नी रीता पटेल से तलाक हुआ था। वहीं, आशा भोसले भी अपने पहले पति गणपतराव भोसले से अलग हो गई थी। उस दौरान आशा भोसले गर्भवती थी, और अपने दोनों बेटों को लेकर वह बहन के घर चली गई थी। उनका तीसरा बेटा उसी के बाद हुआ था। 

Bigg Boss 16: शालीन ने अर्चना और सौंदर्या के रिश्ते पर किया कमेंट, लेस्बियन से तुलना कर मचाया बवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed