पिछले कुछ सालों में भारतीय सिनेमा और ओटीटी कंटेंट में बदलावों की अगर बात की जाए तो इसमें आर. माधवन का जिक्र आना लाजमी है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेहतर कंटेंट लाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दिलचस्प बात यह है कि ओटीटी की दुनिया में दस्तक देने वाले वह पहले अभिनेता हैं। ओटीटी पर जिन सितारों ने सबसे पहले डेब्यू किया, उनमें आर. माधवन और विवेक ओबेरॉय शामिल हैं। आर. माधवन ने अभिनय और सिनेमा की दुनिया में खुद को भाषा की सीमाओं से हमेशा आजाद रखा है। टीवी से लेकर ओटीटी तक उन्होंने हर माध्यम को बराबर महत्व दिया है। एक सफल एक्टर, राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर माधवन की कोशिश रही है कुछ अलग कंटेंट दर्शकों तक पहुंचाया जाए। सिनेमा का माध्यम बदला तो सबसे पहले इस बदलाव में शामिल हुए। ओटीटी पर आए और रिकॉर्ड भी बनाया। उनकी वेब सीरीज भारत की टॉप वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल रही है। जानते हैं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर माधवन का सफर...
R. Madhavan Birthday: ओटीटी की दुनिया में सबसे पहले डेब्यू करने वाले माधवन की उड़ गई थी नींद, फिर इस सीरीज से बनाया रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'ब्रीद' से किया डेब्यू
आर. माधवन ने वर्ष 2018 में अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'ब्रीद' से ओटीटी की दुनिया में डेब्यू किया था। इस सीरीज में काम करने को लेकर एक बातचीत के दौरान आर. माधवन ने कहा था, 'मैं करीब पांच सालों से किसी वेब सीरीज में काम करने के बारे में सोच रहा था। लेकिन, भारत की तरफ से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जो कंटेंट स्ट्रीम किया जा रहा था, वह बहुत बेहतर नहीं था। मैं एक ऐसी वेब सीरीज से शुरुआत करना चाहता था, जिसकी प्रतिस्पर्धा इंटरनेशनल स्तर पर हो। जिन कहानियों का मैं हिस्सा बनना चाहता था 'ब्रीद' उनमें से एक थी। मेरी नजर उस ट्रेंड पर थी, जिसमें दुनिया के बड़े स्टार्स ओटीटी का रुख कर रहे थे। एक्टर्स सफल सीरीज बनाते हुए बड़े स्टार्स बन रहे थे। मैं भी ऐसा कंटेंट देख रहा था, जिसे दुनियाभर के दर्शक कंज्यूम कर सकें। यही वजह थी कि मैंने 'ब्रीद' में काम किया।' बता दें कि 'ब्रीद' मंयक शर्मा द्वारा निर्देशित वेब सीरीज है।
'ब्रीद' में काम करने का जोखिम था
आर. माधवन का कहना है कि 'ब्रीद' में काम करना उनके लिए जोखिम भरा था। उन्होंने कहा, 'इसने मुझे कई ऐसी रातें दीं, जब मुझे नींद नहीं आई।' मगर फिर इससे मिली सफलता ने साबित कर दिया कि ओटीटी माध्यम एक्टर्स के लिए बड़ा मौका दे सकता है और साथ ही बड़ी कमाई भी। ओटीटी को लेकर माधवन ने कहा, 'ओटीटी प्लेटफॉर्म कोविड-19 से पहले भी और बाद में भी एक तरह से लाइफ सेवर की तरह है। इस प्लेटफॉर्म पर आना एक ऐसा रिस्क था, जो हमने लिया और इसका फायदा हुआ। फिर इसके बाद हर कोई इस ओर आने लगा।'
टॉप लिस्ट में आई माधवन की 'डिकपल्ड'
WITH THE BLESSINGS OF THE ALMIGHTY AND ALL THE ELDERS AND WITH THE LOVE OF ALL THE PEOPLE — #DECOUPLED BECOMES THE NO.1 INDIAN SERIES ON NETFLIX IN LESS THAN 72 HRS. I AM SO MOVED TO TEARS AND VERY HUMBLED🙏🙏 @NETFLIX_IN @manujosephsan @SurveenChawla @sejtherage @chetan_bhagat pic.twitter.com/graGcr4tHY
आर. माधवन की वेब सीरीज 'डिकपल्ड' भी काफी हिट रही। इस वेब सीरीज को मनु जोसेफ ने बनाया था और हार्दिक मेहता ने निर्देशित किया था। माधवन इसमें सुरवीन चावला के साथ नजर आए थे। यह भारत में दूसरा सर्वाधिक देखा जाने वाला शो बना। रिलीज के तीसरे दिन ही उनकी यह वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर टॉप इंडियन वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल हो गई। खुद माधवन ने एक ट्वीटर करे इसकी जानकारी भी साझा की थी।
सबसे कम समय में हां करने वाला प्रोजेक्ट
माधवन ने बताया था कि अपने पूरे करियर में अगर उन्होंने किसी प्रोजेक्ट को बहुत कम समय में हां कहा है तो वह 'डिकपल्ड' है। उनका कहना था, 'महामारी के दौरान मैं हल्का-फुल्का, मजेदार और कॉमेडी टाइप कुछ ढूंढ रहा था। सबसे दिलचस्प बात यह थी कि यह इंग्लिश में था। मैं देखना चाहता था कि अंग्रेजी में स्क्रिप्ट कैसे लिखी जाएगी। भारत में मैंने अंग्रेजी में ज्यादा स्क्रिप्ट नहीं पढ़ीं। जब मुझे मनु ने सक्रिप्ट भेजी तो इतनी मजेदार लगी कि मैंने तुरंत हामी भर दी। इतनी जल्दी आज तक मैं किसी प्रोजेक्ट के लिए तैयार नहीं हुआ।'

कमेंट
कमेंट X