{"_id":"67ac31a1f79fe9337101150d","slug":"r-madhavan-bought-boat-during-corona-period-also-get-captain-license-said-this-is-not-very-difficult-2025-02-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"R Madhavan: आर माधवन ने कोरोना काल में खरीदी बोट, कैप्टन का लाइसेंस भी लिया; बोले- 'ये बहुत मुश्किल नहीं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
R Madhavan: आर माधवन ने कोरोना काल में खरीदी बोट, कैप्टन का लाइसेंस भी लिया; बोले- 'ये बहुत मुश्किल नहीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:59 AM IST
सार
आर माधवन ने कोरोना काल में एक बोट खरीदी, उन्होंने इसी दौरान इस बोट को चलाना भी सीखा और टेस्ट देकर उसके कैप्टन का लाइसेंस भी लिया।
विज्ञापन
1 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता आर माधवन महामारी के दौरान अपने बेटे की स्विमिंग ट्रेनिंग में उसकी मदद के लिए दुबई चले गए थे। उन्होंने कहा कि वह उस शहर से बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने इस दौरान पैसों से जुड़ी असुरक्षा के बारे में बात की और खुद खरीदी बोट और उसके लाइसेंस के बारे में भी बात की है।
2 of 5
आर माधवन
- फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
बैंक बैलेंस के बारे में नहीं है जानकारी
रणविजय सिंह द्वारा होस्ट की गई मैशेबल की दुबई जर्नी सीरीज में माधवन ने कहा कि जब वह छोटे थे, तो वह अपनी पासबुक देखकर अपने बैंक बैलेंस पर नजर रख सकते थे लेकिन इन दिनों प्रक्रियाएं अधिक बोझिल हो गई हैं। माधवन ने कहा, “मैं अपने बैंक खाते को लेकर सच में असुरक्षित हूं। मैं नहीं जानता कि मेरे पास कितने रुपये हैं और मैं इसकी कितनी जांच कर सकता हूं, क्योंकि मुझे नहीं पता कि इससे क्या होगा।"
3 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
परिवार के लिए खरीदी बोट
माधवन ने कहा कि उन्होंने एक बोट भी खरीदी, साथ ही उसका कैप्टन लाइसेंस भी लिया। लोगों को लगता है कि मैं बड़ी याच खरीदी लेकिन ये सच नहीं है। माधवन ने कहा, मेरे पास सिंपल और छोटी सी बोट है। ये मेरे परिवार के लिए भी बहुत है। माधवन ने कहा, हां! ये सच है कि मुझे हमेशा से कैप्टन का लाइसेंस चाहिए था। मैं हर नए साल को कुछ नया सीख कर उसे और खास बनाना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
माधवन ने सीखा बोट चलाना सीखा
माधवन ने कहा कि कोरोना काल के दौरान मैंने बोट के कैप्टन का लाइसेंस लिया। साथ ही बोट भी चलाना सीखा। ये उतना मुश्किल नहीं है। आप 10-15 दिन अगर ऐसा करना सीखते हैं तो एग्जाम देकर और प्रैक्टिस करके आप बहुत आसानी से इसका लाइसेंस पा लेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
आर माधवन
- फोटो : इंस्टाग्राम @actormaddy
फाइनेंशियल स्टेटस के लिए बोले माधवन
इससे पहले जस्ट टू फिल्मी को दिए इंटरव्यू में आर माधवन ने अपनी फाइनेंशियल लाइफ को लेकर बात की। उन्होंने कहा, मेरी पत्नी को लगता है कि मैं पैसे के मामले में बहुत ज्यादा मूर्ख हूं। उन्हें लगता है कि मैं अपने पैसे को संभाल के नहीं रख सकता हूं। अगर कोई मुझसे फाइनेंशियल हेल्प मांगता है तो मैं तुरंत दे देता हूं। हालांकि, ऐसा नहीं है, मेरे पास जो है, मैं उसे खर्च करता हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।