फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रोलर को आर माधवन का जवाब और कंगना रणौत-शशि थरूर में ट्विटर वॉर, पांच खबरें

Thu, 07 Jan 2021 12:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 07 Jan 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
R Madhavan Reply To Troller and Shashi Tharoor Responds To Kangana Ranaut entertainment news
आर माधवन और कंगना रणौत - फोटो : फाइल

बॉलीवुड में एक समय ऐसा था जब सितारे लोगों की पहुंच से दूर हुआ करते थे और फैंस सिर्फ उन पर प्यार लुटाना जानते थे। हालांकि अब वो समय बदल चुका है। सोशल मीडिया के जरिए फैंस ना सिर्फ अपने स्टार्स के करीब आ गए हैं बल्कि कई बार उन्हें ट्रोल भी कर देते हैं। कुछ स्टार्स तो ऐसे भी हैं जिन्हें बेवजह ही ट्रोल किया जाता है। इसका सबसे ज्यादा शिकार आर माधवन होते हैं जिन्हें कई बार बेवजह ही ट्रोल किया जाता है।



डॉक्टर ने माधवन को ड्रग्स और शराब के लिए किया ट्रोल, एक्टर ने दिया ऐसा जवाब कि बोलती हो गई बंद
 

R Madhavan Reply To Troller and Shashi Tharoor Responds To Kangana Ranaut entertainment news
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला का सुर्खियों में रहना कोई नई बात नहीं है। कभी वह अपनी महंगी ड्रेस के चलते चर्चा में आ जाती हैं तो कभी अपनी मोटी फीस की वजह से। बीते दिनों खबर आई थी कि उर्वशी ने दुबई की एक पार्टी में छोटी सी प्रस्तुति के लिए चार करोड़ चार्ज किए। इस सेलिब्रेशन में उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी अब उसकी कीमत को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 

उर्वशी रौतेला ने पार्टी में पहनी 32 लाख की ड्रेस, तैयार करने में लगा इतना वक्त


 

R Madhavan Reply To Troller and Shashi Tharoor Responds To Kangana Ranaut entertainment news
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

युवा अभिनेत्री जान्हवी कपूर मुंबई के जुहू इलाके में खरीदे गए अपने नए घर को लेकर चर्चा में हैं। कहा गया कि वह अब अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, अनिल कपूर और परेश रावल जैसे वरिष्ठ कलाकारों के पड़ोस में आ गई हैं। लेकिन, ‘अमर उजाला’ की ग्राउंड रिपोर्ट आपके लिए इस मामले की कुछ चौंकाने वाली जानकारियां लेकर आई है। पहली तो ये कि जान्हवी ने इमारत के तीन नहीं बल्कि एक ही फ्लोर खरीदा है और दूसरी जानकारी ये कि वह इस इमारत में अपने एक करीबी को-स्टार को ‘फॉलो’ करते पहुंची है जिन्होंने इस इमारत में करीब छह महीने पहले ही घर खरीदा है।

EXCLUSIVE: जान्हवी कपूर बनीं कंटेट सिनेमा के इस पोस्टरब्वॉय की ‘पड़ोसन’, खरीदा इमारत का पूरा फ्लोर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
R Madhavan Reply To Troller and Shashi Tharoor Responds To Kangana Ranaut entertainment news
यामी गौतम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आने वाले समय में अभिनेत्री यामी गौतम अपने काम की वजह से बहुत व्यस्त रहने वाली हैं। कुछ ही समय पहले उन्होंने देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद अभिनेता सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडिस के साथ अपनी पहली फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग खत्म की है। अब यामी अपनी अगली फिल्म 'दसवीं' में एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। यामी को भरोसा है कि साल 2021 उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट वाला साल साबित होगा।

उम्मीद 2021: यामी के करियर को को इस साल मिलेगी रफ्तार, बैक टू बैक करने जा रहीं ये दमदार किरदार


 

विज्ञापन
R Madhavan Reply To Troller and Shashi Tharoor Responds To Kangana Ranaut entertainment news
कंगना रणौत, शशि थरूर - फोटो : twitter@ShashiTharoor, instagram/kanganaranaut

नेता हो अभिनेता हो, कंगना रणौत पंगे लेने से पीछे नहीं हटतीं। अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ के साथ उनका ट्विटर वार पुराना भी नहीं पड़ा था कि अब वह शशि थरूर से उलझ पड़ी हैं। पांच दिसंबर को कांग्रेस नेता शशि थरूर के एक ट्वीट पर कंगना ने उनके विचार को खारिज कर दिया था जिस पर अब शशि थरूर ने प्रतिक्रिया दी है।

अब कंगना रणौत और शशि थरूर में ट्विटर वॉर, कांग्रेस नेता ने कहा- ‘चाहता हूं देश में हर महिला आपकी तरह...’


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed