आने वाले समय में अभिनेत्री यामी गौतम अपने काम की वजह से बहुत व्यस्त रहने वाली हैं। कुछ ही समय पहले उन्होंने देश में लॉकडाउन खत्म होने के बाद अभिनेता सैफ अली खान, अर्जुन कपूर और जैकलीन फर्नांडिस के साथ अपनी पहली फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग खत्म की है। अब यामी अपनी अगली फिल्म 'दसवीं' में एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। यामी को भरोसा है कि साल 2021 उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट वाला साल साबित होगा।
उम्मीद 2021: यामी के करियर को को इस साल मिलेगी रफ्तार, बैक टू बैक करने जा रहीं ये दमदार किरदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी फिल्मों में यामी गौतम की शुरुआत बहुत अच्छी रही। उन्होंने शूजित सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'विकी डोनर' से आयुष्मान खुराना के साथ ही अपने करियर को शुरू किया। लेकिन, इसके बाद यामी ने 'टोटल सियापा', 'एक्शन जैक्सन', 'सनम रे' और 'जुनूनियत' जैसी फिल्में कीं जिनका फायदा यामी के करियर नहीं मिला। हां, साथ में उन्होंने 'बदलापुर' और 'काबिल' जैसी फिल्में भी कीं जिनमें उनके अभिनय की तरफ लोगों और निर्देशकों दोनों का ध्यान गया।
वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' से यामी के काम को मुख्यधारा में सराहना मिलनी शुरू हुई और 2019 की सुपरहिट फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' ने उन्हें एक नए मुकाम तक पहुंचाया। हालांकि, आयुष्मान खुराना के साथ यामी फिर से साइड रोल में दिखीं फिल्म 'बाला' में और, पिछले साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म 'गिन्नी वेड्स सनी' भी ज्यादा कुछ कमाल कर नहीं सकी।
अब नए साल से यामी को बहुत उम्मीद हैं। पवन कृपलानी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भूत पुलिस' का अहम हिस्सा तो वह हैं हीं, वह तुषार जलोटा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'दसवीं' के लिए पुलिस की वर्दी भी पहने वाली हैं। यह एक सोशल ड्रामा फिल्म होगी जिसमें देश की शिक्षा प्रणाली पर कटाक्ष किए गए हैं। अभिषेक बच्चन और निमृत कौर स्टारर इस फिल्म से यामी को काफी उम्मीद हैं। इसके अलाव यामी के पास एक फिल्म 'ए थर्सडे' भी है जिसे निर्माता निर्देशक 'ए वेडनेसडे' फ्रेंचाइजी के तहत बनाना चाह रहे हैं।
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पिंक' के निर्देशक अनिरुद्ध रॉय चौधरी के साथ भी यामी एक फिल्म करने वाली हैं जिसका शीर्षक होगा 'फरार'। यामी का कहना है कि इस फिल्म की पटकथा आजकल की मीडिया और अपराध पत्रकारिता पर आधारित है। हालांकि, उन्होंने फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया क्योंकि वह चाहती हैं कि पहले निर्माता इस फिल्म की घोषणा करें, उसके बाद ही वह इस फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ कह पाएंगी।
उर्वशी रौतेला ने पार्टी में पहनी 32 लाख की ड्रेस, तैयार करने में लगा इतना वक्त