फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rocketry: आर माधवन की फिल्म का गाना 'आसमान' का टीजर रिलीज, युवा वैज्ञानिक के रूप में नजर आए अभिनेता

Mon, 20 Jun 2022 09:55 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 20 Jun 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
r madhavan starrer film rocketry the nambi effect new song aasmaan teaser release
रॉकेट्री: दा नांबी इफेक्ट - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: दा नांबी इफेक्ट इन दिनों काफी चर्चा में है। माधवन की फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच में काफी बज है। बहुप्रतीक्षित बायोपिक ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। रिलीज से पहले ही ये फिल्म सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपना जादू चला रही है। हाल ही संपन्न हुए 75वें कान फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का प्रीमियर किया गया था, जिसे लोगों ने खूब सराहा था। आज मेकर्स ने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में माधवन को नांबी नारायण के युवा रूप में एक रॉकेट और तिरंगे के साथ दिखाया गया है।  

r madhavan starrer film rocketry the nambi effect new song aasmaan teaser release
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म में अभिनेता का लुक वाकई शानदार है। नया पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा- एक महान वैज्ञानिक, एक सच्चे देशभक्त की कहानी, जो पलक झपकते ही खलनायक बन गया। इसके साथ ही उन्होंने सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज की डेट 1 जुलाई 2022 भी बताई है। नए पोस्टर के अलावा सोशल मीडिया पर फिल्म का गाना 'आसमान' का टीजर भी जारी किया है। 

r madhavan starrer film rocketry the nambi effect new song aasmaan teaser release
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट में आर माधवन - फोटो : social media

इस म्यूजिक टीजर में नांबी नारायण के जवानी से लेकर बुढ़ापे तक के सफर को दिखाया गया है। इस फिल्म में वह इसरो के वैज्ञानिक नांबी नारायण की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में नांबी नारायण के 27 से 70 साल तक के सफर को दिखाया जाएगा। अभिनेता आर माधवन ने इस फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है। उन्होंने इसके लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन भी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
r madhavan starrer film rocketry the nambi effect new song aasmaan teaser release
'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट'

रॉकेट्री: दा नांबी इफेक्ट में बॉलीवुड किंग शाहरुख खान और साउथ के अभिनेता सूर्या भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। इनके अलावा इस फिल्म में रॉन डोनाची, फीलिस लोगान और विंसेट रियोटा भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को 1 जुलाई को हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, कन्नड़, तेलुगू और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed