सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

गुमनाम सितारे: जानें कहां गईं 'राज' फिल्म की मालिनी, जिनकी चीखें सुनकर कांपने लगी थीं बिपाशा बसु

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 10 Sep 2021 03:00 PM IST
विज्ञापन
Raaz film actress Malini sharma gained popularity as ghost no one knows what she is doing right now
मालिनी शर्मा, बिपाशा बसु - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2002 में बॉलीवुड में एक हॉरर फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था राज। इस फिल्म ने अपनी कहानी, अभिनय, संगीत और डर से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों को सबसे कमजोर माना जाता है लेकिन विक्रम भट्ट ने फिल्म राज से बॉलीवुड में एक दमदार हॉरर फिल्म का आधार स्थापित किया था। इस फिल्म में बिपाशा बसु और डीनो मोरिया ने मुख्य भूमिका निभाई थी। हालांकि फिल्म का सबसे डरावना भाग या कहें कि खास भाग फिल्म की वो दूसरी हीरोइन थी जिसकी चीखें सिर्फ बिपाशा ही नहीं बल्कि थिएटर में बैठें लोगों को भी डरने के लिए मजबूर कर दिया था। फिल्म में दूसरी हीरोइन थीं मालिनी जिनका असली नाम भी मालिनी शर्मा है।  



जानें कहां गुम हो गईं राज फिल्म की मालिनी

मालिनी ने फिल्म में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो एक सुनसान रात में आदित्य धनराज नाम के एक लड़के से मिलती है। उसके साथ वो रिश्ता भी बना लेती है लेकिन जब वो अपनी पत्नी को उन दोनों के बीच के रिश्ते को बताने से इनकार कर देता है तो एक डरावनी चीख के साथ वो खुद को गोली मार लेती है और डर का सिलसिला यहीं से शुरू होता है। चलिए आज आपको बताते हैं उसी मालिनी शर्मा के बारे में।

Trending Videos
Raaz film actress Malini sharma gained popularity as ghost no one knows what she is doing right now
डीनो मोरिया, मालिनी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मालिनी शर्मा ने इस फिल्म से डर का जो पैमाना तय किया था उस पर आज तक बॉलीवुड की कोई हीरोइन सेट नहीं हो पाई है। उनके अभिनय और चेहरे में वो बात थी कि भूत बनने से पहले जब वो जिंदा भी रहती हैं तो फिल्म में उन्हें देखकर हर वक्त डर सा महसूस होता है। उन्होंने ऐसी बेधड़क बिंदास और सिरफिरी लड़की का किरदार निभाया था जो सांस भी लेती थी तो लोगों की सांस थम जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raaz film actress Malini sharma gained popularity as ghost no one knows what she is doing right now
फिल्म राज का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में मालिनी की चीख बहुत ही मशहूर हुई थी। उनकी चीखें सुनकर सिर्फ फिल्म में बिपाशा ही नहीं बल्कि थिएटर में बैठे दर्शकों की भी हालत खराब हो गई थी। इस फिल्म की सफलता का आधा से ज्यादा श्रेय मालिनी को ही जाता है। हालांकि इस फिल्म की सफलता के बाद जहां डीनो मोरिया और बिपाशा अपने करियर में आगे बढ़ गए तो मालिनी कहीं गुमनामी के अंधेरे में खो गईं।

Raaz film actress Malini sharma gained popularity as ghost no one knows what she is doing right now
मालिनी शर्मा - फोटो : Instagram Fan Page

बिपाशा तो सफलता में डीनो से भी दो हाथ आगे निकलीं लेकिन मालिनी शर्मा एक राज की तरह ही बॉलीवुड की गलियों में छिपी रह गईं। हालांकि मालिनी शर्मा फिल्म से पहले बॉम्बे वाइकिंग के गाने क्या सूरत है में नजर आईं थीं। इसके अलावा वो सोनी के एक शो में भी नजर आईं थीं। ये शो चार्लीज एंजल्स फिल्म की कॉपी था।

विज्ञापन
Raaz film actress Malini sharma gained popularity as ghost no one knows what she is doing right now
मालिनी शर्मा - फोटो : Instagram

इसके अलावा वो मीका सिंह के गाने सावन में लग गई आग में भी नजर आई थीं। मालिनी ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद वो कई सीरियल और फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने प्रियांशु चटर्जी से शादी की थी लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक चली नहीं इसके बाद उनका तलाक हो गया। मालिनी बॉलीवुड में पूरी तरह से गायब हैं वो कहां हैं और क्या कर रही हैं किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed