फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो इस वजह से आलिया ने छोड़ दिया था कठुआ गैंगरेप से जुड़ी खबरों को पढ़ना

Thu, 19 Apr 2018 10:42 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
Raazi song launch Alia bhatt on kathua rape case
alia bhatt raazi
कठुआ गैंगरेप और हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इसका विरोध कर रहे हैं। बॉलीवुड ते तमाम सेलेब्रिटीज ने अपनी आवाज बुलंद कर गुनहगारों को कड़ी सजा देने की मांग की है। हाल ही में आलिया भट्ट ने भी इस मामले पर अपनी बात रखी है।
Raazi song launch Alia bhatt on kathua rape case
alia bhatt raazi
आलिया ने अपनी आने वाली फिल्म राजी के सॉन्ग लॉन्च पर मीडिया से बातचीत के दौरान कठुआ गैंगरेप और हत्या मुद्दे पर बात की। आलिया ने कहा, 'कठुआ गैंगरेप को लेकर सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि देशभर में नाराजगी है। मानवता के लिहाज से देखा जाए तो देशभर में हर जगह लोग इस रेप केस को लेकर गुस्से में हैं। ये बहुत ही दर्दनाक, शर्मनाक और डरावनी चीज है।'
Raazi song launch Alia bhatt on kathua rape case
ALIA BHATT - फोटो : SELF
आलिया ने कहा, 'मुझे एक लड़की, एक महिला, एक शख्स और इस सोसाइटी का एक हिस्सा होने के नाते बहुत बुरा लग रहा है। जबसे मैंने ये खबर पढ़ी तभी से इस केस को फॉलो कर रही हूं, लेकिन पिछले दो दिनों से मैंने इस खबर के बारे में पढ़ना छोड़ दिया है, क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि मैं जितना इस खबर को पढ़ूंगी, उतना ही मैं दुखी और हताश महसूस करूंगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Raazi song launch Alia bhatt on kathua rape case
alia bhatt
आलिया ने आगे कहा कि वो इस वाकये की निंदा करती हैं। इस घटना ने मुझे काफी ठेस पहुंचाई है। मैंने पहले भी ट्वीट में कहा था और फिर से कह रही हूं कि मीडिया अपना काम बड़ी जिम्मेदारी के साथ कर रही है। अंंत में आलिया ने अपनी फिल्म 'राजी' के बारे में बात करते हुए कहा, 'यह फिल्म एक जम्मू की महिला की कहानी है जो पेशे से एक जासूस है और पाकिस्तानी नागरिक से शादी करती है।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed