बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने सलमान खान के लिए फिल्म 'रेस 3' साइन किया है। सलमान खान ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की थी, उन्होंने लिखा कि 'इनके आने से 'रेस 3' का कास्ट और हो गया झकास'। इन सबके बीच अनिल ने चौंकाने वाला बयान दिया है।
75 साल के इस एक्टर के पिता का रोल करने को तैयार हैं 60 के अनिल कपूर, जानें कौन हैं ये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, खबर है कि बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर 'रेस 3' में सलमान खान के पिता का रोल निभाएंगे। अनिल कपूर से जब इस रोल को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह तो सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के पिता का रोल करने को भी तैयार हैं।
Inke Aane se Race3 ka cast aur ho gaya jhakas @AnilKapoor @RameshTaurani #Race3 pic.twitter.com/tPA5hxsBuK
इससे पहले 'रेस' सीरीज के दोनों पार्ट में अनिल कपूर नजर आए थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सलमान खान के पिता का रोल कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि 'मुझे इससे कोई प्रॉब्लम नहीं है। मैं एक्टर हूं, अमिताभ बच्चन के पिता का रोल भी करने के लिए तैयार हूं।'
अनिल कपूर ने आगे कहा, 'मैं अभी फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता हूं लेकिन यही कह सकता हूं कि 'रेस' के दोनों पार्ट का हिस्सा रहा हूं लेकिन 'रेस 3' की कहानी बिल्कुल अलग है और इस बार भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा।'
'रेस 3' के अलावा अनिल कपूर ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव के साथ 'फन्ने खां' कर रहे हैं। अनिल कपूर फिल्म में फन्ने खां का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी हो चुकी है।