{"_id":"5ae695454f1c1b360b8b74fe","slug":"race-3-shooting-in-leh-ladakh-salman-khan-and-jacqueline-fernandez-enjoy-bike-ride-with-shera","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान से कम नहीं शेरा का स्वैग, लेह-लद्दाख की वादियों में लगाई रेस, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान से कम नहीं शेरा का स्वैग, लेह-लद्दाख की वादियों में लगाई रेस, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान इन दिनों लेह-लद्दाख में अपनी फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग कर रहे हैं। उनके साथ बॉडीगार्ड शेरा भी साए की तरह मौजूद हैं। हाल ही में एक्टर के एक फैन क्लब ने उनकी और फिल्म के क्रू मेंबर्स की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में शेरा को देखकर कोई भी समझ सकता है कि सिर्फ कद-काठी ही नहीं बल्कि स्टाइल और स्वैग के मामले में भी वह भाईजान को कड़ी टक्कर देते हैं।
2 of 5
Salman Khan
- फोटो : Instagram
फिल्म 'रेस-3' की टीम जब से जम्मू कश्मीर पहुंची है, सलमान खान कभी जीप चलाते तो कभी बाइक राइड का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। किसी कार या चॉपर से नहीं, सलमान खुद बाइक चलाकर श्रीनगर से लद्दाख पहुंचे। इस बार भी उनके पीछे जैकलीन फर्नांडीज बैठी नजर आईं। वहीं, शेरा सलमान खान की बाइक से रेस लगाते नजर आए।
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : Instagram
फिल्म के डायरेक्टर रेमो डीसूजा भी खुद बाइक चलाते नजर आए। फिल्म 'रेस-3' के कश्मीर शेड्यूल की तस्वीरें देख साफ है कि ये सब यहां सिर्फ काम नहीं बल्की मौज मस्ती भी खूब कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan
- फोटो : Instagram
सलमान खान और जैकलीन यहां 'अल्लाह दुहाई है' गाने की शूटिंग करते भी दिखे। इसके कुछ हिस्से श्रीनगर में भी फिल्माए गए हैं। इसके अलावा फिल्म के कुछ सीन्स की शूटिंग जम्मू-कश्मीर में की गई है।
विज्ञापन
5 of 5
Salman Khan
- फोटो : Instagram
जम्मू कश्मीर में फिल्म 'रेस-3' की शूटिंग के लिए सिर्फ एक्टर्स और डायरेक्टर ही नहीं, बल्कि प्रोड्यूजर रमेश तौरानी भी पहुंचे हैं। यही नहीं, फिल्म 'सुल्तान' में सलमान खान के को-एक्टर अमित साध भी फोटो में नजर आ रहे हैं। वहीं, डेजी शाह उसी लाल रंग की जैकेट में स्पॉट की गईं जो सलमान खान ने पहन रखी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।