{"_id":"5ae6b0dc4f1c1b9e098b7483","slug":"ranbir-kapoor-starrer-film-sanju-new-poster-reveal-about-one-man-many-lives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'संजू' का एक और पोस्टर शेयर करते ही हिरानी ने खोला एक बड़ा राज, रोजाना दिखेगा असर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'संजू' का एक और पोस्टर शेयर करते ही हिरानी ने खोला एक बड़ा राज, रोजाना दिखेगा असर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Apr 2018 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' का आज एक और पोस्टर फैंस के लिए रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर में रणबीर संजय दत्त की कॉपी लग रहे हैं। फिल्म का यह पोस्टर बेहद खूबसूरत है। फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने पोस्टर रिलीज करने की जानकारी देर शाम ही सोशल मीडिया पर फैंस को दे दी थी।
संजय दत्त और रणबीर कपूर
इस बात की जानकारी देते हुए हिरानी ने बताया कि वो संजय दत्त के रोल में रणबीर का एक पोस्टर रोज फैंस के लिए रिलीज करते रहेंगे। आशा है कि आपको पसंद आएगा।
Starting tomorrow, I’m going to put out posters and production stills of Ranbir as Sanju. A new one everyday. Hope you like it.#RanbirKapoor #RajkumarHiraniFilms @VVCFilms @foxstarhindi
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) April 29, 2018
एक्टर संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' का पोस्टर शेयर करते हुए राजकुमार हिरानी ने लिखा, संजू के रूप में रणबीर, साल 2016 में जब वो जेल से बाहर आए थे। उनके जीवन की पूरी कहानी जानिए 29 जून को।
Ranbir as #Sanju! When he came out of Jail in 2016. Watch his complete story on June 29. #RanbirKapoor #RajkumarHiraniFilms @VVCFilms @foxstarhindi pic.twitter.com/qr9JTMEZu0
— Rajkumar Hirani (@RajkumarHirani) April 30, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म-संजू
बता दें, निर्देशक राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में एक्टर रणबीर कपूर संजय दत्त के किरदार में नजर आ रहे हैं। इससे पहले रिलीज किए गए फिल्म के पोस्टर में रणबीर कपूर, संजय दत्त के अलग-अलग रूप में दिखाई दे रहे थे। जिसमें उनके यंग व्बॉय अंदाज से लेकर, मुन्ना भाई और जेल में रहे संजय दत्त तक सभी अंदाज में रणबीर नजर आए।
विज्ञापन
फिल्म संजू
- फोटो : mid day
यह फिल्म 29 जून को रिलीज होने वाली है। विदु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के पोस्टर को देखकर आप रणबीर और संजय के बीच अंतर नहीं कर पाएंगे। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर ने संजय दत्त को हुबहु कॉपी कर लिया है।