फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेस 3' के ट्रेलर में सलमान को उड़ता देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग, यूजर्स बोले- 'सस्ता सुपरमैन'

Thu, 17 May 2018 02:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 17 May 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Race 3 trailer Salman Khan trolled on social media for superman dress
Salman Khan
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' के ट्रेलर को यूजर्स से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। 'रेस' फिल्म के सीक्वल में सलमान खान को पहली बार लिया गया है। ऐसे में सलमान के चाहने वाले जहां ट्रेलर को देखकर बेहद खुश हैं तो वहीं कुछ लोगों को यह ट्रेलर बिल्कुल भी रास नहीं आया। ट्रेलर रिलीज होने के कुछ घंटों बाद कोई सलमान खान को एक्शन मास्टर बता रहा है तो कोई सुपरमैन वाली ड्रेस पर बॉलीवुड के दबंग खान को ट्रोल कर रहा है। 
Race 3 trailer Salman Khan trolled on social media for superman dress
race 3
सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर 15 मई को रिलीज हुआ था। इस ट्रेलर के रिलीज होते ही इंटरनेट पर हंगामा मच गया। ट्रेलर के सामने आते ही मानों सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है। कुछ लोग सलमान की तारीफ करते नहीं थक रहे तो वहीं कुछ लोगों ने ट्रेलर को एकदम बकवास बताया।
Race 3 trailer Salman Khan trolled on social media for superman dress
race 3
एक यूजर ने लिखा- 'बकवास है तुम्हारी फिल्म का ट्रेलर'। एक और यूजर ने लिखा - 'गरीबों की फास्ट एंड फ्यूरियस, टाइगर जिंदा है मूवी की तरह बेकार फिल्म ही होगी।' वहीं एक और यूजर ने सैफ अली खान को याद किया। यूजर ने लिखा - 'सैफ को रेस सीरीज में रिप्लेस करना नामुमकिन है ठीक वैसे ही जैसे धूम में ऋतिक को करना।' 
 

 

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Race 3 trailer Salman Khan trolled on social media for superman dress
race 3
सैफ को याद करते हुए एक और यूजर ने लिखा - 'रेस 3 के ट्रेलर को देखने के बाद पहली बार यह अहसास हुआ कि सैफ अली खान अच्छा एक्टर है।' वहीं एक और यूजर ने लिखा - 'सस्ता सुपरमैन'। आपको बता दें, 'रेस 3' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की पूरी कास्ट मौजूद थी। जहां पर सभी लोगों ने मीडिया से बात की।
 


 
विज्ञापन
Race 3 trailer Salman Khan trolled on social media for superman dress
race 3
सलमान खान की 'रेस 3' फिल्म 15 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। जिसमें सलमान के अलावा अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में है। यह फिल्म साल 2008 में आई 'रेस' फिल्म की फ्रेंचाइजी है। यह 'रेस' फिल्म की तीसरी सीरीज है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed