'द कश्मीर फाइल्स' के साथ रिलीज हुई साउथ सुपरस्टार प्रभास और अभिनेत्री पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। कहने के लिए तो फिल्म ने महज चार दिनों में वर्ल्ड वाइड 165.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। लेकिन फिल्म का हिंदी वर्जन दर्शकों को सिनेमाघरों में आमंत्रित नहीं कर पाया। शुरुआती दिनों में राधे श्याम आंध्र प्रदेश और तेलंगाना बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही थी। लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरते जा रहे हैं, वैसे-वैसे फिल्म की कमाई घटते जा रही है।
Radhe Shyam Collection Day 5: फ्लॉप रही राधे श्याम, 20 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 करोड़ का आंकड़ा तक नहीं छू पाया हिंदी वर्जन
राधे श्याम 11 मार्च को पांच भाषाओं- तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई थी। फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई है। तेलुगू राज्य में फिल्म ने 37.91 करोड़ रुपये का शेयर इकट्ठा कर अपना खाता खोला था। बाद में दूसरे, तीसरे और चौथे दिन फिल्म ने क्रमश: 19.28 करोड़ रुपये, 16.5 करोड़ रुपये और 3.58 करोड़ रुपये की कमाई की। उत्तर भारत, कर्नाटक और तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में भी फिल्म का कलेक्शन अप्रभावी रहा है।
| दिन | तेलुगू | तमिल | मलयालम | हिंदी | कुल |
| पहला दिन | 37.91 करोड़ रुपये | 0.35 करोड़ रुपये | 0.04 करोड़ रुपये | 4.8 करोड़ रुपये | 43.1 करोड़ रुपये |
| दूसरा दिन | 19.28 करोड़ रुपये | 0.35 करोड़ रुपये | 0.02 करोड़ रुपये | 4.95 करोड़ रुपये | 24.6 करोड़ रुपये |
| तीसरा दिन | 16.5 करोड़ रुपये | 0.29 करोड़ रुपये | 0.01 करोड़ रुपये | 5.5 करोड़ रुपये | 22.3 करोड़ रुपये |
| चौथा दिन | 3.58 करोड़ रुपये | 0.07 करोड़ रुपये | - | 1.25 करोड़ रुपये | 4.9 करोड़ रुपये |
| पांचवा दिन | 1.74 करोड़ रुपये | 0.05 करोड़ रुपये | - | 1.01 करोड़ रुपये | 2.8 करोड़ रुपये |
यानी भारत में प्रभास की फिल्म ने भारत में 100 करोड़ तक का आंकड़ा पूरा नहीं किया है। राधे श्याम ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 97.7 करोड़ रुपये की कमाई की है। यदि राज्य में फिल्म के प्रदर्शन की बात करें तो राधे श्याम के पांच दिनों में तेलुगू वर्जन ने 79.01 करोड़ रुपये, हिंदी वर्जन ने 17.51 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 1.11 करोड़ रुपये और मलयालम वर्जन ने 0.07 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है।