{"_id":"623169eac3e8963d7679f411","slug":"the-kashmir-files-pallavi-joshi-and-vivek-agnihotri-love-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kashmir Files: तीन साल डेट करने के बाद पल्लवी और विवेक ने की थी शादी, रिश्ते में दोस्ती को देते हैं ज्यादा अहमियत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Kashmir Files: तीन साल डेट करने के बाद पल्लवी और विवेक ने की थी शादी, रिश्ते में दोस्ती को देते हैं ज्यादा अहमियत
इस वक्त देशभर में 'द कश्मीर फाइल्स' की चर्चा है। हर कोई फिल्म देखकर भावुक हो रहा है। पांच दिनों में ही फिल्म ने 59 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। सिनेमाघरों में अन्य बड़ी रिलीज और न्यूनतम प्रचार के बावजूद, फिल्म के कलेक्शन में गिरावट के कोई संकेत नहीं हैं। बीते दिनों पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने घाटी में शूटिंग के दौरान आई मुश्किलों का भी जिक्र किया था। पल्लवी ने इस फिल्म में एक्टिंग की है, तो वहीं उनके पति विवेक अग्निहोत्री ने यह फिल्म डायरेक्ट की है।
2 of 5
Pallavi Joshi and vivek agnihotri
- फोटो : सोशल मीडिया
पल्लवी और विवेक दोनों को ही अपनी-अपनी फील्ड में महारथ हासिल है। विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी ने 28 जून 1997 को शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे - एक बेटा और एक बेटी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनोंं की मुलाकात कैसे हुई थी?
3 of 5
Pallavi Joshi and vivek agnihotri
- फोटो : सोशल मीडिया
विवेक और पल्लवी की मुलाकात एक कॉन्सर्ट में हुई थी, पहली मुलाकात में पल्लवी को विवेक काफी एरोगेंट लगे थे। हालांकि, दोनों एक दूसरे के काम की काफी इज्जत करते थे। एक इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने पल्लवी संग पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा था- हम 90 के दशक में एक रॉक कॉन्सर्ट में मिले थे। हम पहले से एक दूसरे को नहीं जानते थे, लेकिन एक बात हम दोनों में कॉमन थी, वो ये कि उस कॉन्सर्ट में हम दोनों ही बोर हो गए थे।
बाद में धीरे-धीरे विवेक और पल्लवी के बीच बातें बढ़ने लगीं। दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानने लगे। फिर तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। विवेक और पल्लवी का मानना है किसी भी रिलेशनशिप में दोस्ती होना बहुत जरूरी है। विवेक और पल्लवी कई प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विवेक रंजन अग्निहोत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
पल्लवी को फिल्म 'द ताशकंद फाइल्स' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। पल्लवी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। फिल्मों के साथ-साथ पल्लवी टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं। वहीं विवेक, अपने विचारों में आक्रोश और देश में होने वाले समसामयिक मुद्दों पर बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। विवेक अपने ट्वीट के लिए भी काफी फेमस हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।