फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GHUDCHADI: संजय दत्त-रवीना टंडन ने पूरा किया फिल्म का पहला शेड्यूल; मस्ती, रोमांस और ड्रामे से भरपूर होगी ‘घुड़चढ़ी’

Wed, 16 Mar 2022 12:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 16 Mar 2022 12:11 PM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt  and Raveena Tandon film Ghudchadi wraps up first shooting schedule
घुड़चढ़ी फिल्म का पहला शेड्यूल हुआ पूरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बिनॉय गांधी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'घुड़चढ़ी' का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। इस फिल्म में 90 के दशक की मशहूर जोड़ी संजय दत्त और रवीना टंडन लंबे अरसे के बाद दर्शकों को साथ दिखाई देगी। वहीं, फिल्म में खुशहाली कुमार और पार्थ समथान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

Sanjay Dutt  and Raveena Tandon film Ghudchadi wraps up first shooting schedule
फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा होने के दौरान मौजूद पार्थ समथान और खुशहाली कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस फिल्म को दीपक कपूर भारद्वाज और बिनॉय गांधी ने लिखा है। यह एक रोलरकोस्टर राइड है, जो मस्ती, रोमांस और ड्रामे से भरपूर है। फिल्म का 19 दिन का पहला शेड्यूल दिल्ली और जयपुर में पूरा हो चुका है।

Sanjay Dutt  and Raveena Tandon film Ghudchadi wraps up first shooting schedule
Ghudchadi - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभी कुछ दिनों पहले फिल्म के मेकर्स शूटिंग शुरू करने के साथ ही फिल्म का टीजर भी जारी कर चुके हैं। इस टीजर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए संजय दत्त ने लिखा था कि मजेदार फिल्म घुड़चढ़ी के साथ ला रहे हैं हंसी और ड्रामा, जल्द आ रही है आपके दरवाजे पर।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay Dutt  and Raveena Tandon film Ghudchadi wraps up first shooting schedule
पार्थ समथान और खुशहाली कुमार - फोटो : Instagram

'कसौटी जिंदगी की' फेम पार्थ समथान इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इससे पहले वह कई टेलीविजन शोज, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुके हैं। वहीं, गुलशन कुमार की बेटी खुशहाली कुमार भी इस फिल्म का हिस्सा है। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत ‘दही चीनी’ फिल्म से की थी। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

विज्ञापन
Sanjay Dutt  and Raveena Tandon film Ghudchadi wraps up first shooting schedule
Ghudchadi - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि जल्द ही संजय दत्त और रवीना टंडन फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' में भी साथ नजर आएंगे। संजय दत्त के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'पृथ्वीराज', 'तुलसीदास जूनियर'  और 'शमशेरा' में नजर आएंगे। वहीं रवीना टंडन आखिरी बार नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'अरण्यक' में नजर आई थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed