{"_id":"622b4aa9e58fdd7879202508","slug":"radhe-shyam-collection-day-1-see-the-prabhas-film-first-day-total-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Radhe Shyam Collection Day 1: प्रभास की ‘राधे श्याम’ ने पहले दिन की शानदार कमाई, यहां देखें फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Radhe Shyam Collection Day 1: प्रभास की ‘राधे श्याम’ ने पहले दिन की शानदार कमाई, यहां देखें फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 11 Mar 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
राधे श्याम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेडिट फिल्म ‘राधे श्याम’ आज यानी 11 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में प्रभास के साथ पूजा हेगड़े की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। फिल्म में प्रभास ने ज्योतिषी का किरदार निभाया है, जिसे देखकर फैंस इंप्रेस हो रहे हैं। प्रभास की ‘राधे श्याम’ भारतीय सिनेमा की महंगी फिल्मों में से एक है। इसी वजह से अब हर किसी की नजरें इस फिल्म के कलेक्शन पर बनी हुई हैं। इन सबके बीच फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है, जो शानदार है।
2 of 4
राधे श्याम ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधे श्याम’ तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी रिलीज हुई है। प्रभास तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार हैं। ऐसे में इस फिल्म ने तेलुगू भाषा में बंपर ओपनिंग की है। तेलुगू भाषा में फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। वहीं, इस फिल्म ने हिंदी भाषा में भी ठीक-ठाक कमाई की है। हिंदी पट्टी में प्रभास की फिल्म ने 5 करोड़ से कम का कलेक्शन किया है। हालांकि, अनुमान है कि वीकेंड पर फिल्म का ये कलेक्शन बढ़ सकता है।
3 of 4
राधे श्याम
- फोटो : सोशल मीडिया
एडवांस में हुई फिल्म की बंपर बुकिंग
‘राधे श्याम’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, ऐसे में दर्शकों ने इस फिल्म की एडवांस में बंपर बुकिंग करवाई है। दावा है कि इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही दुनिया भर में करोड़ों की कमाई कर ली है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'राधे श्याम' ने अभी तक दुनियाभर में 200 करोड़ से भी अधिक का बिजनेस कर लिया है। इससे साफ है कि ये फिल्म शानदार कमाई कर सकती है। हालांकि, ये भी सच है कि फिल्म को देखने वाले लोगों ने इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राधे श्याम ट्रेलर
- फोटो : सोशल मीडिया
350 करोड़ है फिल्म का बजट
प्रभास और पूजा हेगड़े की इस फिल्म का एलान साल 2018 में हुआ था। दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म को बनाने में कुल 350 करोड़ रुपये लगे हैं। ऐसे में प्रभास की ‘राधे श्याम’ भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। फिल्म का वीएफएक्स ही लगभग 60 करोड़ के आसपास का है। अब फिल्म को हिट होने के लिए शानदार कमाई करनी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।