साउथ सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म ‘राधे श्याम’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म 14 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिस पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। दूसरी तरफ प्रभास और पूजा हेगड़े की इस फिल्म के गानों को भी फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, जिस वजह से फैंस के बीच फिल्म का बज बना हुआ है। इस फिल्म को रिलीज होने में कुछ ही समय बचा है लेकिन अब तक प्रभास और पूजा हेगड़े फिल्म का प्रचार करते नजर नहीं आए, जिस वजह से अफवाहें हैं कि 'राधे श्याम' की रिलीज को ऑमिक्रॉन की वजह से स्थगित किया जा सकता है।
Radhe Shyam: प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘राधे श्याम’ नहीं होगी रिलीज? मेकर्स ने किया साफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'राधे श्याम' के निर्माताओं ने फिल्म के स्थगित होने की अफवाहों के बीच एक बयान बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने इन सभी अफवाहों को गलत बताया है। मेकर्स ने अपने बयान में कहा, ‘राधे श्याम की रिलीज योजनाओं में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रभास स्टारर ये फिल्म 14 जनवरी को स्क्रीन पर हिट होने के लिए तैयार है। अफवाहों पर विश्वास न करें।’
नए साल के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म का एक शानदार पोस्टर शेयर कर फैंस को भी खुश किया है। इस पोस्टर में प्रभास और पूजा हेगड़े की दमदार केमिस्ट्री ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया। पोस्टर में देखा जा सकता है कि पूजा हेगड़े और प्रभास सफेद कलर के आउटफिट में एक-दूसरे के करीब खड़े हैं। इस दौरान एक्ट्रेस की आंखें बंद हैं। फिल्म का ये पोस्टर सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है। फैंस इस पोस्टर को देखने के बाद और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं।
This New Year Witness the Biggest war between Love & Destiny 💕🚢 from #RadheShyam #HappyNewYear2022#Prabhas @hegdepooja @director_radhaa @UV_Creations @TSeries @GopiKrishnaMvs @AAFilmsIndia @radheshyamfilm pic.twitter.com/pfLSo2VkNM
कुछ समय पहले ही ‘राधे श्याम’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसमें प्रभास और पूजा हेगड़े की एक्टिंग के अलावा सीन्स ने भी फैंस को खुश कर दिया। ट्रेलर में प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री के साथ-साथ बाकी चीजें ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फिल्म में शानदार वीएफएक्स का प्रयोग किया गया है। ट्रेलर का बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी शानदार है। फिल्म एक पीरियड ड्रामा है और इसकी झलक भी साफ देखने को मिली है।
प्रभास और पूजा हेगड़े की ये फिल्म राधाकृष्ण कुमार के डायरेक्शन में बनी है। इस फिल्म में प्रभास विक्रमादित्य के किरदार में हैं, जो एक ज्योतिष है। फिल्म में पूजा और प्रभास के अलावा सचिन खेडेकर, कृष्णम राजू, प्रियदर्शी, भाग्यश्री, मुरली शर्मा, कुणाल रॉय कपूर और सत्यन सहित जैसे कई सितारे नजर आने वाले हैं। ये फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी। ये तमिल, तेलुगू के अलावा कन्नड़, मलयालम और हिंदी में भी रिलीज होगी।