{"_id":"6236204e3493a16022445bc3","slug":"radhe-shyam-pooja-hegde-reacted-to-the-poor-performance-of-the-film-said-every-film-has-its-own-destiny","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Radhe Shyam: फिल्म के खराब प्रदर्शन पर पूजा हेगड़े ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Radhe Shyam: फिल्म के खराब प्रदर्शन पर पूजा हेगड़े ने दी प्रतिक्रिया, कहा- हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:56 PM IST
सार
बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्म राधेश्याम बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म को देश भर में 5 भाषाओं में रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
1 of 5
पूजा हेगड़े
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्म राधेश्याम बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। साउथ सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म को देश भर में 5 भाषाओं में रिलीज किया गया था। 3700 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज की गई यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। ऐसे में हाल ही में इस फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेत्री नजर आईं पूजा हेगड़े ने फिल्म के प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
फिल्म-राधेश्याम
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में एक वेबसाइट से बात करते हुए पूजा हेगड़े ने फिल्म की नाकामयाबी को लेकर बात की। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है, लेकिन मेरा विश्वास है कि कभी-कभी आप फिल्म देखते हैं और आपके मन में आता है कि यह फिल्म ठीक-ठाक है। लेकिन बाद में उसी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल जाती है।
3 of 5
राधेश्याम
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री ने आगे कहा कि कभी-कभी कुछ ऐसी फिल्में भी होती है, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करती लेकिन जब आप उन फिल्मों को कभी देखते हैं तो आप कहते हैं कि पता नहीं यह फिल्म क्यों नहीं चली, जबकि यह तो अच्छी नहीं थी। इसीलिए मुझे ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर हर फिल्म की अपनी किस्मत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राधेश्याम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
350 करोड़ के बजट से यह फिल्म विवेक अग्निहोत्री की ब्लॉकबस्टर द कश्मीर फाइल्स के साथ रिलीज की गई थी। हालांकि, फिल्म को द कश्मीर फाइल्स से काफी काफई पीछे रह गई। दरअसल शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने काफी धीमी रफ्तार से कमाई शुरू की। फिल्म ने 6 दिनों में दुनिया भर में सिर्फ 184 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है। साथ ही फिल्म हिंदी पट्टी के दर्शकों को भी सिनेमाघरों में लाने में नाकाम रही।
विज्ञापन
5 of 5
राधे श्याम
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक साइंस फिक्शन ड्रामा फिल्म है, जो 1970 के दशक के यूरोप की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्में पूजा हेगड़े और प्रभास के अलावा भाग्यश्री, कृष्णम राजू, सचिन खेडेकर और प्रियदर्शी भी नजर आए हैं। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम भाषा में भी रिलीज की गई है। लेकिन इस फिल्म का बुखार साउथ के लोगों के दिलों से भी उतरता नजर आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।