पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने शेयर की मालदीव से अपनी छुट्टियों की तस्वीर, फैंस ने कहा- परफेक्ट फैमिली

Sat, 19 Mar 2022 10:45 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 19 Mar 2022 10:45 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर हाल ही में मालदीव में अपनी छुट्टियां बिताकर मुंबई लौटी हैं। वेकेशन मनाने के बाद वापस लौटीं एक्ट्रेस अब फैंस के साथ अपनी इस छुट्टियों की झलकियां साझा कर रही हैं।

विज्ञापन
Kareena Kapoor shared a picture of her holiday from Maldives with karishma kapoor and her children fans said  perfect family
बच्चों के साथ करिश्मा कपूर और करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर हाल ही में मालदीव में अपनी छुट्टियां बिताकर मुंबई लौटी हैं। वेकेशन मनाने के बाद वापस लौटीं एक्ट्रेस अब फैंस के साथ अपनी इस छुट्टियों की झलकियां साझा कर रही हैं। इसी क्रम में एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। शेयर की गई इस फोटो में करीना कपूर के साथ उनकी बड़ी बहन और एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके बच्चे नजर आ रहे हैं। 

Kareena Kapoor shared a picture of her holiday from Maldives with karishma kapoor and her children fans said  perfect family
करीना कपूर खान - फोटो : Instagram

आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई इस तस्वीर में करीना कपूर, करिश्मा कपूर, समायरा कपूर, कियान, तैमूर और जेह कैमरे की तरफ पीठ कर पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में स्प्रिंग ब्रेक 2022। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई जानी- मानी हस्तियां भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ घंटे पहले ही शेयर किए गए करीना के इस पोस्ट को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

Kareena Kapoor shared a picture of her holiday from Maldives with karishma kapoor and her children fans said  perfect family
करीना कपूर खान - फोटो : इंस्टाग्राम

एक्ट्रेस की इस फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,"प्यारा।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, सिस्टर्स गोल्स और साथ ही दो दिल वाले इमोजी भी पोस्ट किए। इसके अलावा एक ने लिखा, "बेबो का घर वापस स्वागत है।" कुछ प्रशंसकों ने तस्वीर को 'परफेक्ट फैमिली' कहा। वहीं, अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी इमोजी पोस्ट करते हुए इस फैमिली फोटो पर अपना जमकर प्यार लुटाते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kareena Kapoor shared a picture of her holiday from Maldives with karishma kapoor and her children fans said  perfect family
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

इससे पहले करीना ने होली के मौके पर अपने छोटे बेटे जेह के साथ रेत में खेलते हुए एक तस्वीर साझा की थी। करिश्मा और करीना सोमवार 14 मार्च को अपने बच्चों के साथ एक प्राइवेट जेट से मालदीव के लिए निकले थे। हालांकि इस दौरान करीना के पति सैफ अली खान उनके साथ छुट्टियां मनाने नहीं गए थे। पिछले साल सैफ और करीना, सैफ का जन्मदिन मनाने के लिए अपने बेटों के साथ मालदीव गए थे। 

विज्ञापन
Kareena Kapoor shared a picture of her holiday from Maldives with karishma kapoor and her children fans said  perfect family
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कूपर खान जल्द ही बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा के साथ दिखाई देंगी। यह फिल्म इस साल 11 अगस्त को देशभर में रिलीज की जाएगी। फिल्म हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed