{"_id":"5f54b4a08ebc3e6160214f18","slug":"radhika-apte-birthday-special-here-know-about-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Radhika Apte: राधिका आप्टे ने विदेशी से की थी गुपचुप तरीके से शादी, बॉलीवुड में इस फिल्म से की थी एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Birthday Radhika Apte: राधिका आप्टे ने विदेशी से की थी गुपचुप तरीके से शादी, बॉलीवुड में इस फिल्म से की थी एंट्री
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 07 Sep 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राधिका आप्टे
- फोटो : instagram/radhikaofficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राधिका आप्टे अपने अभिनय से एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। बॉलीवुड फिल्मों के अलावा राधिका ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काफी व्यस्त हैं। उनका जन्म सात सितंबर 1985 को हुआ था। अर्थशास्त्र और गणित में ग्रेजुएट राधिका आप्टे बचपन से एक अभिनेत्री बनना चाहती थीं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
राधिका आप्टे
- फोटो : instagram/radhikaofficial
राधिका आप्टे ने भारतीय क्लासिकल डांस का प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने आठ साल तक रोहिणी भाटे से कत्थक सीखा। उन्होंने अपनी पढ़ाई पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से की। पुणे में रहते हुए वो थियेटर से जुड़ गईं। इसके बाद उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया। शुरुआत में राधिका मुंबई में पेइंग गेस्ट में रहती थीं।
3 of 5
पति के साथ राधिका आप्टे
- फोटो : instagram/radhikaofficial
राधिका ने साल 2005 में फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी से डेब्यू किया। मुख्य अभिनेत्री के तौर पर उनकी पहली फिल्म शोर इन द सिटी थी। इसके बाद उन्होंने रक्त चरित्र, रक्त चरित्र 2 और आई एम फिल्में कीं। फिल्मों से कुछ समय ब्रेक लेकर राधिका ने लंदन में रहकर डांस सीखा। राधिका का मानना है कि लंदन में रहने से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। उनके सोचने का तरीका भी बदल गया। लंदन में ही राधिका की मुलाकात म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से हुई। साल 2012 में उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली। हालांकि 2013 में उन्होंने अपनी शादी का खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राधिका आप्टे
- फोटो : instagram/radhikaofficial
साल 2015 में राधिका की छह फिल्में रिलीज हुईं। इससे उन्हें काफी नोटिस किया गया। 2015 में उनकी पहली रिलीज श्रीराम राघवन की बदलापुर थी। छोटे रोल के बावजूद वो प्रभाव छोड़ने में कामयाब रहीं। राधिका ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली, मराठी और अंग्रेजी भाषाओं में फिल्में की हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राधिका आप्टे
- फोटो : instagram/radhikaofficial
राधिका आप्टे आज के दौर की ऐसी अभिनेत्रियों में से एक हैं जो कई मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। उन्होंने कास्टिंग काउच को लेकर भी खुलासा किया था। एक फिल्म में रोल के लिए उनसे सेक्शुअल फेवर की डिमांड की गई थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि एक फिल्म के सेट पर जब वो पहुंचीं तो साउथ के एक मशहूर अभिनेता ने उनके पैर में गुदगुदी करनी शुरू कर दी जिसके बाद उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।