फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कपड़ों पर ज्यादा रुपए खर्च नहीं करतीं राधिका, अपनी शादी में पहनी थी ऐसी साड़ी, जिसमें थे कई छेद

Tue, 15 Oct 2019 05:46 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 15 Oct 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Radhika Apte reveale she wore her grandmother saree for her registered wedding
Radhika Apte - फोटो : social media

'शोर इन द सिटी', 'अंधाधुन' और 'पैडमैन' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिनों को जीतने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे फिल्मों के अलावा अपने बेबाक बयानों के लिए जानती जाती हैं। राधिका आप्टे ने अब खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी शादी में दादी की साड़ी पहनी थी, जो फटी हुई थी। साथ ही उन्होंने कहा कि फैंसी कपड़ों पर वह ज्यादा रुपए खर्च करना ठीक नहीं समझती हैं। 

Radhika Apte reveale she wore her grandmother saree for her registered wedding
radhika apte - फोटो : social media

राधिका आप्टे ने हाल ही में लाइफस्टाइल मैजगीन फेमिना को इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू नें राधिका ने फिल्मों के अलावा अपने रहन-सहन और निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे किए। इस दौरान राधिका आप्टे ने अपनी शादी को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- 'मैंने अपनी शादी में दादी मां की पुरानी मराठी साड़ी पहनी थी, जिसमें कई सारे छेद भी थे। यानी कि वह कई जगहों पर फटी हुई थी, लेकिन मैं अपनी दादी मां से इतना प्यार करती हैं कि इस खास मौके पर उन्होंने वही साड़ी पहनी।'

Radhika Apte reveale she wore her grandmother saree for her registered wedding
Radhika Apte - फोटो : Social Media

इसके अलावा शादी पर बात करते हुए राधिका आप्टे ने कहा कि जब वह बड़ी हो रही थीं तो वह कभी शादी नहीं करना चाहती थीं। अपने कपड़ों पर बात करते हुए राधिका आप्टे ने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं जो फैंसी कपड़ों पर ज्यादा रुपए खर्च करते हैं। राधिका ने बताया कि उन्होंने अपने रिसेप्शन के लिए एक ड्रेस जरूर खरीदी थी। रिपोर्ट्स की मानें तो राधिका की रिसेप्शन पार्टी की ड्रेस की कीमत 10 हजार रुपये से ज्यादा नहीं थी।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Radhika Apte reveale she wore her grandmother saree for her registered wedding
radhika apte - फोटो : social media

इसके अलावा राधिका आप्टे ने अपनी फिल्मों के बारे में ढेर सारी बातें कीं। राधिका फिल्मों अपने बोल्ड किरदार के लिए जानी जाती हैं। उनके फिल्मी करियर की बात करें तो राधिका आप्टे ने साल 2005 में फिल्म वाह! लाइफ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम, बंगाली, मराठी और अंग्रेजी भाषाओं में फिल्में की हैं। 

विज्ञापन
Radhika Apte reveale she wore her grandmother saree for her registered wedding
Radhika Apte - फोटो : file photo

राधिका आप्टे फिल्मों के अलावा वेबसीरीज से भी चर्चा में रहती हैं। राधिका ने नेटफ्लिक्स पर एक के बाद एक तीन सीरीज 'लस्ट स्टोरीज', 'सेक्रेड गेम्स' और 'घोल' कीं। राधिका आप्टे आज के दौर की ऐसी एक्ट्रेस में से एक हैं जो कई मुद्दों पर खुलकर बात करती हैं। वह बहुत बॉलीवुड हुई कास्टिंग काउच जैसी घटना पर खुलकर बोल चुकी हैं। 

पढ़ें: शूटिंग के पहले दिन अभिनेता ने राधिका आप्टे से की थी ऐसी हरकत, जवाब में जड़ दिया था थप्पड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed