{"_id":"5da56cdd8ebc3e93be635133","slug":"actor-om-shivpori-death-anniversary-know-about-his-personal-and-professional-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विलेन बन मशहूर हुए इस एक्टर की ऐसे हुई थी मौत, पत्नी और बेटी ने भी बॉलीवुड में खूब कमाया नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विलेन बन मशहूर हुए इस एक्टर की ऐसे हुई थी मौत, पत्नी और बेटी ने भी बॉलीवुड में खूब कमाया नाम
ओम शिवपुरी को आपने पुरानी फिल्मों में विलेन का रोल निभाते देखा होगा। 70 के दशक में करीब हर दूसरी फिल्म में दिखने वाले ओम शिवपुरी की आज पुण्यतिथि है । ओम शिवपुरी का निधन 1990 में 52 साल की उम्र में हो गया था। उन्हें हार्ट अटैक आया था । उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया ।
2 of 6
om shivpuri
- फोटो : social media
राजस्थान में जन्मे ओम शिवपुरी ने अपने करियर की शुरुआत जयपुर में एक रेडियो स्टेशन में काम करके की थी । उस समय सुधा शिवपुरी भी वहां काम करती थीं । बाद में ओम शिवपुरी ने सुधा से शादी कर ली थी । ओम शिवपुरी ने दिल्ली के नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रेजुएशन किया ।
3 of 6
om shivpuri
- फोटो : social media
ग्रेजुएशन के बाद 1971 में ओम शिवपुरी ने बॉलीवुड में कदम रखा । उनकी पहली फिल्म 'आसाढ़ का एक दिन' थी । 1974 में वो मुंबई शिफ्ट हो गए । उन्होंने दो दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया । उन्होंने 175 फिल्मों में अदाकारी की, जिनमें से ज्यादातर में वो विलेन के रोल में नजर आए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
om shivpuri
- फोटो : social media
ओम शिवपुरी ने 1968 में सुधा शिवपुरी से शादी कर ली थी । दोनों ने मिलकर अपना एक थिएटर ग्रुप भी शुरू किया । इसका नाम 'दिशांतर' था । ओम शिवपुरी ने कई प्ले खुद ही डायरेक्ट किए । इसमें 'आधे अधूरे', 'खामोश', 'अदालत जारी' और 'कोर्ट चालू है' काफी पॉपुलर हुए थे ।
विज्ञापन
5 of 6
Sudha Shivpuri
- फोटो : file photo
ओम शिवपुरी की पत्नी सुधा भी कई फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आईं । सुधा ने बासु चैटर्जी की फिल्म 'स्वामी' से साल 1977 में बॉलीवुड में डेब्यू किया।उनकी अन्य फिल्मों में 'इंसाफ का तराजू', 'हमारी बहू अलका', 'सावन को आने दो,' 'सुन मेरी लैला', 'बर्निंग ट्रेन', 'विधाता', 'माया मेमसाब' और 'पिंजर' फिल्में शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।