बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर ठुकराते जा रही हैं। एक समय था जब राधिका आप्टे को बोल्ड फोटोशूट और फिल्मों में बोल्ड सीन्स देने के लिए जाना जाता था। लेकिन अब अभिनेत्री ने 'बदलापुर' के बाद सेक्स कॉमेडी फिल्में करने से इनकार कर दिया है। अभिनेत्री का कहना है कि उन्हें 'सेक्स कॉमेडी' जॉनर से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन यह ऐसे विषय है, जो कभी-कभी महिलाओं के लिए अपमानजनक हो सकता है।
Radhika Apte: राधिका आप्टे ने ठुकराया सेक्स कॉमेडी फिल्मों के ऑफर, महिलाओं का जिक्र करते हुए बताया कारण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान राधिका आप्टे ने कहा, "वरुण धवन की फिल्म 'बदलापुर' के बाद मुझे सेक्स कॉमेडी फिल्मों के ऑफर मिले थे। लेकिन मैंने उन्हें ठुकरा दिया। मुझे सेक्स कॉमेडी से दिक्कत नहीं है। लेकिन मुझे महिलाओं के ऑब्जेक्टिफिकेशन से समस्या है। 2015 में आई 'हंटर' को सेक्स कॉमेडी कह सकते हैं। इन फिल्मों में जिस तरह के सेक्स कॉमेडी सीन्स थे, वह महिलाओं के लिए काफी अपमानजनक हो सकते हैं। इन फिल्मों में महिलाओं को ऑब्जेक्टीफाई किया गया है और मुझे इस तरह की कॉमेडी पसंद नहीं। इसलिए मैं ऐसी फिल्मों के ऑफर ठुकरा रही हूं।"
गुलशन ग्रोवर ने लगाया सैफ पर लुक कॉपी करने का आरोप! बोले- उनके घर मेरी 100 तस्वीरें होंगी
राधिका आगे कहती हैं, "अगर आप स्क्रिप्ट पढ़ते हैं तो आपको पता होता है कि फिल्म में किस बारे में बात की गई है। किस तरह के जोक बनाए गए हैं। हालांकि, मुझे ऐसी फिल्मों से भी कोई दिक्कत नहीं है, जहां शॉवनिस्ट आदमी महिलाओं का मजाक उड़ाता हो। लेकिन, कई बार ऐसा होता है कि आप कुछ और दिखाने की कोशिश करते हैं, कहानी कुछ और होती है और हो कुछ और जाता है। मैं ऐसी फिल्मों का हिस्सा नहीं बन सकती।"
ऋषि सुनक के ब्रिटेन के पीएम बनने पर अनुपम खेर ने दी प्रतिक्रिया,बोले- जिसने हमपर 200 साल तक राज..
एक इंटरव्यू में राधिका आप्टे ने दावा किया था कि सेक्सिस्ट कारणों से कई लोगों ने उन्हें फिल्म में लेने से मना कर दिया था। राधिका ने कहा था, "क्योंकि दूसरी एक्ट्रेस के होंठ और ब्रैस्ट बड़े थे इस वजह से मुझे रिजेक्ट कर दिया गया। इतना ही नहीं मुझे यह तक कहा गया कि 'देखो वह सेक्सियर और ज्यादा बिकने वाली लग रही है।'
'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन के नाम पर रणबीर कपूर ने पीटा माथा! बोले- मेरी अपनी भी कोई लाइफ है?