मनोरंजन जगत में बहुत भाईचारा है और यहां पर सितारों की दोस्ती के किस्से भी मशहूर हैं। हालांकि बहुत बार ऐसा भी देखने को मिलता है जब सितारों ने अपने ही को-स्टार को थप्पड़ मारा हो। मनोरंजन जगत में महिलाओं के काम को अब बराबर का दर्जा मिलने लगा है, लेकिन आज भी उनके साथ दुर्व्यवहार के किस्से सामने आते हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुई बद्तमीजी का खुलासा किया है। हालांकि सबसे हैरान कर देने वाली बात तब लगती है जब ऐसी किसी हरकत का शिकार अभिनेत्रियां अपने साथ काम करने वाले कलाकारों से होती हैं।
राधिका आप्टे से शाहरुख खान तक: असल जिंदगी में को-स्टार्स को तमाचा जड़ चुके हैं ये सितारे, जानिए क्या थी वजह
शाहरुख खान
शाहरुख और फराह बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन एक पार्टी में शाहरुख ने फराह के पति को थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल संजय दत्त के घर उनकी फिल्म 'अग्निपथ' की सक्सेस पार्टी चल रही थी। इस दौरान शिरिष कुंदर शाहरुख की फिल्म 'रा वन' का मजाक उड़ा रहे थे। शाहरुख को इसी बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने शिरिष को तमाचा जड़ दिया। इस बात से शाहरुख और फराह की दोस्ती पर बहुत असर पड़ा था। हालांकि बाद में सब ठीक हो गया था।
आदित्य पंचोली
आदित्य पंचोली के गुस्से के किस्से अक्सर सुनने में आ जाते हैं। हालांकि फिल्म ते सेट पर उन्होंने अपने को-एक्टर विजय भाटिया को थप्पड़ मार दिया था। उनकी इस हरकत से सेट पर मौजूद लोग सकते में आ गए थे। विजय भाटिया ने कहा था कि, 'आदित्य चाहते थे कि मैं किरदार में आ जाऊं इसलिए उन्होंने लंबे समय तक मुझे परेशान किया था जिसके बाद मैंने सीन को सही ढंग से किया'।
करीना कपूर खान
करीना को बॉलीवुड की बिंदास और मीन गर्ल कहा जाता है। बताते हैं कि फिल्म 'अजनबी' के सेट पर बिपाशा बसु से उनकी लड़ाई हो गई थी जिसके बाद से करीना ने बिपाशा को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना के बाद से करीना और बिपाशा में काफी सालों तक बात नहीं हुई थी। हालांकि बाद में दोनों ने इस घटना को भुला दिया और एक दूसरे की खुशी में शामिल हुईं।
पूजा भट्ट
90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पूजा एक सफल अभिनेत्री तो रही हीं साथ ही उन्होंने कई फिल्मों का निर्माण किया है। पूजा ने मॉडल से अभिनेता बने मुजामिल को फिल्म 'धोखा' में ब्रेक दिया था। हालांकि बताते हैं कि शूटिंग के दौरान पूजा ने मुजामिल को थप्पड़ जड़ दिया था क्योंकि वो सही एक्सप्रेशन नहीं दे पा रहे थे। बहुत से सितारे इस वजह से भी अपने को-स्टार को थप्पड़ जड़ देते है ताकि उन्हें सही एक्सप्रेशन मिल सके।
