लॉकडाउन में लंबे वक्त से सभी लोग अपने- अपने घरों में कैद थे। अब देशभर में अनलॉक 0.1 के बाद से लोगों ने घर से निकलना शुरू किया है। कई लोग अपने वर्कप्लेस की ओर रवाना हुए हैं। तो वहीं कई लोग अपने परिवार से मिलने के लिए भी जा रहे हैं। तो वहीं रोडीज फेम रघु राम भी अपनी पत्नी और बेटे संग कनाडा के लिए रवाना हो गए।
पत्नी और बेटे संग कनाडा रवाना हुए रोडीज फेम रघुराम, पहुंचते ही 14 दिन के लिए हुए क्वारंटीन
इस बात की जानकारी रघु राम की पत्नी नताली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। नताली ने बेटे रिदम के साथ एक तस्वीर साझा की है। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वो अपने पति और बेटे के साथ कनाडा जा रही हैं। कनाडा पहुंचकर तीनों अब क्वारंटीन हो गए हैं।
दरअसल नताली का 29 जून को जन्मदिन भी था जो उन्होंने फ्लाइट में ही मनाया। नताली ने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आज के बर्थडे विशेज के लिए बहुत बहुत थैंक्यू। रिदम और मैंने ये बर्थडे ऊपर हवाओं में सेलिब्रेट किया। आप मेरे मास्क को देखकर यह नहीं बता सकते लेकिन मैं मुस्कुरा रही हूं। हैलो कनाडा।'
View this post on Instagram
A post shared by Natalie Ram Di Luccio (@nataliediluccio) on
इसके बाद नताली ने एक तस्वीर और साझा की है। जिसके जरिए उन्होंने बताया है कि वो लोग कनाडा पहुंच गए हैं। कनाडा पहुंचते ही तीनों 14 दिन के लिए क्वारंटीन हुए हैं। बता दें कि नताली का परिवार कनाडा में ही रहता है जिससे मिलने के लिए रघु अपने परिवार के साथ कनाडा पहुंचे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Natalie Ram Di Luccio (@nataliediluccio) on
गौरतलब है कि रघु और नताली दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपने बेटे की कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। जिसे उनके फैंस पसंद भी खूब करते हैं। रघु और नताली का बेटा अभी कुछ महीने का ही है। बेटे का नाम दनों ने 'रिदम' रखा है।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले ही अपडेट हो गया था विकिपीडिया ? ये है सच्चाई
