बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री राधिका आप्टे ने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। पैडमैन, अंधाधुन, बदलापुर, सेक्रेड गेम्स, घुल जैसी वेब सीरीजों और फिल्मों में उनको खूब वाहवाही मिली। वहीं अब ट्विटर पर बायकॉट राधिका आप्टे काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में उनकी कुुछ न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हैं। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद से ही बायकॉट राधिका आप्टे ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। उनकी ये तस्वीरें फिल्म पार्च्ड की हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वे आदिल हुसैन और तनिष्ठा चटर्जी के साथ कई लव मेकिंग सीन्स कर रही हैं। ट्विटर पर इन तस्वीरों को लेकर राधिका आप्टे को काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई लोग उनसे खफा दिखाई दे रहे हैं। राधिका को सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सुनने को मिल रही हैं।
#BoycottRadhikaApte: राधिका आप्टे की बोल्ड तस्वीर हुई वायरल, भड़के यूजर्स कर रहे बायकॉट करने की मांग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 13 Aug 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन