{"_id":"5d39ad188ebc3e6c901c09c0","slug":"rahul-bose-moment-goes-trend-on-social-media-after-rahul-bose-paid-rs-442-for-two-bananas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर हीरो बने राहुल बोस, खास ट्रेंड के साथ लोगों ने साझा किया महंगाई एक्सपीरियंस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया पर हीरो बने राहुल बोस, खास ट्रेंड के साथ लोगों ने साझा किया महंगाई एक्सपीरियंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 25 Jul 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rahul bose
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'दिल धड़कने दो', 'चमेली', 'प्यार के साइड इफेक्ट्स' और 'झंकार बीट्स' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीते वाले मशहूर कलाकार राहुल बोस इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपना दर्द बयां करते नजर आए। दरअसल, राहुल को एक पांच सितारा होटल में दो केलों का 442 रुपये का बिल देना पड़ा।
2 of 5
rahul bose
- फोटो : social media
इस वीडियो को शेयर करते ही राहुल बोस सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहे है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने 'राहुल बोस मोमेंट' ट्रेंड चलाते हुए अपने साथ हुई ऐसी घटना का जिक्र किया है, जब उन्हें भी मामूली से खाने या किसी छोटी चीज के लिए अपेक्षा से बहुत ज्यादा कीमत चुकानी पड़ी थी। Gabbbar नाम के ट्विटर हैंडल ने एक होटल के खाने के मेनू की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- पिछले साल मेरा खुद का 'राहुल बोस मोमेंट'।
Supriya Sundriyal लिखती हैं कि, 'एक बार मेरे सहकर्मी के साथ भी 'राहुल बोस मोमेंट' हुआ जब उसको अपने जूते पॉलिश करवाने के लिए 180 चुकाने पड़े थे।' Siddharth ने ट्वीट किया- 'अगर आपने 'राहुल बोस मोमेंट' का अनुभव नहीं किया है तो ऋषिकेश से दिल्ली तक सड़क मार्ग से जाएं और किसी ढाबा या होटल में रुकें तो आपको भी इस मोमेंट का अच्छा अनुभव हो जाएगा।' Deeksha Gupta लिखती हैं कि, 'अगर किसी ने अभी तक 'राहुल बोस मोमेंट' का सामना नहीं किया है तो मैं उन्हें दिल्ली की खान मार्किट जाने की सलाह दूंगी।'
Travel to Rishikesh from Delhi by road and stop at any dhaba or hotel, you will have plenty of "Rahul Bose" moments for life to share. #RahulBose
Rahul Roushan ने ट्विटर पर लिखा- 'मेरे लिए 'राहुल बोस मोमेंट' तब था जब मुझे एक मसाला पापड़ के लिए 125 रुपये देने पड़े थे।' इसके अलावा 'राहुल बोस मोमेंट' ट्रेंड के जरिए सोशल मीडिया पर अन्य यूजर्स ने भी महंगी चीज को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं। बता दें कि 2 केलों का भारी-भरकम बिल देखकर राहुल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर कहा था कि, 'इस वीडियो को मैं चंडीगढ़ में शूट कर रहा हूं। यह जेडब्ल्यू मैरिएट होटल का खूबसूरत स्वीट है। दरअसल, जिम में वर्कआउट करने के बाद मैंने दो केले मंगवाए, मुझे दे दिए गए । लेकिन जरा आप बिल देखिए।' होटल ने दो केलों का बिल 442 रुपये बना दिया।
राहुल ने बिल भी शेयर किया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘आपको भरोसा करने के लिए यह देखना होगा। कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदायक नहीं हैं।' इस ट्वीट के साथ राहुल ने चंडीगढ़ के उस पांच सितारा होटल को टैग भी किया है। इस वीडियो के बाद से राहुल बोस सोशल मीडिया पर 'राहुल बोस मोमेंट' बनकर छाए हुए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।