फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेटर पैट कमिन्स ने ऑक्सीजन के लिए दिया योगदान, एक्टर राहुल बोस बोले- रैंकिंग में शीर्ष पर ऐसे पहुंचा जा सकता है

Wed, 28 Apr 2021 01:26 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 28 Apr 2021 01:26 PM IST
विज्ञापन
Rahul Bose Praised Cricketer Pat Cummins For Donating 50 Thousand Dollars In PM Cares Fund
पैट कमिंस और राहुल बोस - फोटो : Twitter

पूरा देश करोना महामारी से लगातार जंग लड़ रहा है और ऐसे में कई बड़ी हस्तियां मदद के लिए आगे आ रही हैं। पिछले दिनों बॉलीवुड सेलेब्स अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप, किरण खेर ने लोगों की मदद के लिए अपना योगदान दिया था। हाल ही में आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भी कुछ दान किया है लेकिन इस पर एक्टर राहुल बोस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

Rahul Bose Praised Cricketer Pat Cummins For Donating 50 Thousand Dollars In PM Cares Fund
पैट कमिंस - फोटो : Twitter

पैट कमिंस ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'भारत ऐसा देश है जो मुझे सबसे ज्यादा प्यारा है। यहां के लोग बहुत ही दयालु हैं और मैं उन्हें दुखी नहीं देख सकता है।' इसके आगे उन्होंने आईपीएल पर बात करते हुए लिखा कि, 'जहां देश में हालात इतने खराब है वहां इस वक्त आईपीएल करवाना क्या सही है? लेकिन इस मामले में मुझे सलाह दी जाती है कि आईपीएल इस लिए जारी है ताकि लोगों तो इस मुश्किल वक्त में हर दिन कुछ घंटों का आनंद और राहत प्रदान कर सकें।'
 

Rahul Bose Praised Cricketer Pat Cummins For Donating 50 Thousand Dollars In PM Cares Fund
पैट कमिंस - फोटो : Twitter

उन्होंने आगे लिखा कि, 'ने भारत के अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन की आपूर्ति खरीदने के लिए पीएम केयर फंड में योगदान दिया है और मैं अपने साथी आईपीएल खिलाड़ियों से भी ऐसा करने की गुजारिश करता हूं। जिन लोगों के दिलों ने भारत को छुआ है वो इस वक्त उनकी मदद जरूर करें, मैंने इसके लिए 50, 000 डॉलर दान किए है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Bose Praised Cricketer Pat Cummins For Donating 50 Thousand Dollars In PM Cares Fund
क्रिकेटर पैट कमिन्स

पैट आगे लिखते हैं कि, 'मुझे उम्मीद है कि इस सार्वजनिक अपील से हम अपनी भावनाओं को उन सभी कार्यों में शामिल कर सकते हैं जो लोगों के जीवन में रोशनी लाएंगे। मुझे पता है कि मेरा दान चीजों की भव्य योजना में नहीं है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि इससे किसी को कोई फर्क पड़ेगा।'

विज्ञापन
Rahul Bose Praised Cricketer Pat Cummins For Donating 50 Thousand Dollars In PM Cares Fund
जूही चावला

पैट कमिंस के इस योगदान और ट्वीट को रिट्वीट करते हुए अभिनेता राहुल बोस ने लिखा कि, 'एक भी गेंद फेंके बिना रैंकिंग में शीर्ष पर ऐसे पहुंचा जा सकता है। पैट कमिंस को सलाम।' तो वहीं अभिनेत्री जूही चावला ने भी पैट की तारीफ करते हुए लिखा, 'हमारी टीम को पैट कमिंस के इस योगदान पर गर्व है।' सभी लोग पैट के इस सराहनीय कदम की तारीफ कर रहे हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed