फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसद निधि आवंटन को 'दान' बताने पर ट्रोल हुईं किरण खेर, यूजर्स करने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट

Wed, 28 Apr 2021 01:00 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 28 Apr 2021 01:00 PM IST
विज्ञापन
Kiran Kher, trolled for calling MP fund allocation as 'donation', here social media reaction
किरण खेर-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर पिछले दिनों कैंसर होने के कारण सुर्खियों में हैं। इसी बीच एक अलग कारण से किरण खेर और उनके पति अनुपम खेर को सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल, किरण खेर और अनुपम खेर ने एक लेटर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Kiran Kher, trolled for calling MP fund allocation as 'donation', here social media reaction
किरण खेर - फोटो : Twitter

चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या पर किरण खेर ने अपना एक लेटर सोशल मीडिया पर साझा किया। इसमें उन्होंने चंडीगढ़ के डिप्टी कमिश्नर मंदीप सिंह बराड़ को सांसद निधि के एक करोड़ रुपये से पीजीआई चंडीगढ़ में कोविड-19 के मरीजों के लिए वेंटिलेटर खरीदे जाने की गुजारिश की।
 

Kiran Kher, trolled for calling MP fund allocation as 'donation', here social media reaction
किरण खेर-अनुपम खेर

किरण खेर ने ट्वीट में लिखा कि' मैं दिल से आशा और प्रार्थनाओं के साथ, सांसद निधि से चंडीगढ़ पीजीआई को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए तत्काल वेंटिलेटर खरीदने के लिए एक करोड़ रुपये दान दे रही हूं। मैं अपने शहर, अपने चंडीगढ़ और अपने लोगों के साथ खड़ी हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kiran Kher, trolled for calling MP fund allocation as 'donation', here social media reaction
किरण खेर

सोशल मीडिया यूजर्स को किरण खेर की भाषा रास नहीं आई। खासतौर पर उन्होंने सांसद निधि को दान किए जाने की बात लिखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा अपने सिर ले लिया। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने किरण और अनुपम से सवाल उठाया है कि आखिर उन्होंने अपनी जेब से कितना रुपया दान दिया है। 

    
 
विज्ञापन
Kiran Kher, trolled for calling MP fund allocation as 'donation', here social media reaction
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

किरण खेर के अलावा अनुपम खेर ने भी इस ट्वीट को रीट्वीट करने के साथ ही इंस्टाग्राम पर भी साझा किया है। ऐसे में लोग अनुपम खेर और उनकी किरण पर जनता के पैसे को खर्च करके सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का जरिया बता रहे हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed