सब्सक्राइब करें

अनुपम खेर ने पत्नी किरण के स्वास्थ्य की दी जानकारी, बोले- दवाइयों के कई दुष्परिणाम हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 28 Apr 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
Anupam Kher Gives An Update On Wife Kirron Kher's Health Says Medicines Have Side Effects
अनुपम खेर-किरण खेर - फोटो : Instagram

चंडीगढ़ से बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर इन दिनों कैंसर से जंग लड़ रही हैं और फैंस उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। किरण खेर की सेहत को लेकर उनके पति और दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर लगातार जानकारी दे रहे हैं। हाल ही में अनुपम ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए किरण खेर के स्वास्थ्य के बारे में फैंस को अपडेट दी है।

Trending Videos
Anupam Kher Gives An Update On Wife Kirron Kher's Health Says Medicines Have Side Effects
किरण खेर-अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जब एक फैन ने अनुपम खेर से किरण खेर का हाल पूछा तो अभिनेता ने कहा कि, 'किरण की हालत अब पहले से बेहतर है। वह ठीक हो रही हैं, लेकिन जो दवाइयां वह ले रही हैं उसके कई साइड इफेक्ट्स हैं। वह काफी स्ट्रॉन्ग हैं और उम्मीद है कि जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगी। आपकी दुआएं उनके साथ हैं, वह जल्द ठीक होकर आएंगी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

विज्ञापन
विज्ञापन
Anupam Kher Gives An Update On Wife Kirron Kher's Health Says Medicines Have Side Effects
अनुपम खेर और किरण खेर

इससे पहले भी अनुपम खेर ने ट्वीट पर एक वीडियो शेयर करते हुए लोगों का उनकी तरफ से आभार जताया था। उन्होंने कहा था कि, 'किरण खेर के लिए आपके प्यार, चिंता, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए सभी का धन्यवाद। वह आप सभी के प्रति आभार व्यक्त करती है। आप सभी इन कठिन समय में अद्भुत रहे हैं। हम विनम्र महसूस करते हैं। आप सभी के लिए प्यार और प्रार्थना।' 
 

Anupam Kher Gives An Update On Wife Kirron Kher's Health Says Medicines Have Side Effects
किरण खेर

अनुपम खेर ने किरण खेर की बीमारी के बारे में जनकारी देते हुए बताया था कि, 'यह इसलिए शेयर कर रहा हूं कि अफवाह ना फैले। मैं और सिकंदर यह जानकारी देना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल मायलोमा एक तरह के ब्लड कैंसर से पीड़ित है। वह अभी इलाज करवा रही हैं और हमें पूरा भरोसा है कि वह पहले से कहीं अधिक मजबूत बनकर इससे बाहर आएंगी।'

विज्ञापन
Anupam Kher Gives An Update On Wife Kirron Kher's Health Says Medicines Have Side Effects
किरण खेर - फोटो : Twitter

कैंसर से लड़ती हुईं किरण खेर ने कोरोना मरीज़ों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है। उन्होंने हाल ही में एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की है। किरण ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल से देते हुए लिखा कि, ‘आशा और प्रार्थना के साथ मैं एमपी फंड से COVID-19 के रोगियों के लिए वेंटिलेटर की तत्काल खरीद के लिए PGI चंडीगढ़ को एक करोड़ रुपए दे रही हूं। इस मुश्किल समय में आप सभी के साथ मजबूती से खड़ी हूं।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed