फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 साल छोटी अभिनेत्री को डेट कर रहे हैं राहुल देव, उम्र के अंतर पर दिया ये जवाब

Mon, 09 Mar 2020 11:26 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 09 Mar 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rahul Dev answered on 14 year age gap with Mugdha Godse in relationship
Rahul Dev and Mugdha Godse - फोटो : Social Media

बॉलीवुड अभिनेता राहुल देव और अभिनेत्री मुग्धा गोडसे बीते सात साल से रिलेशन में हैं। दोनों की उम्र में करीब 14 साल का अंतर है। इस एज गैप को लेकर कई बार लोग उनकी रिलेशनशिप को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राहुल ने कहा कि ये कोई बड़ा गैप नहीं है। उनके माता-पिता की उम्र में भी 10 साल का अंतर था।

Rahul Dev answered on 14 year age gap with Mugdha Godse in relationship
mugdha godse - फोटो : instagram

एक टॉक शो के दौरान राहुल देव ने कहा, 'हमारी उम्र में लगभग 14 साल अंतर है और इसने मुझे चिंतित भी किया था, लेकिन बाद में मुझे महसूस हुआ कि मेरे माता-पिता की उम्र में भी 10 साल का अंतर था। तो यह इतना बड़ा अंतर नहीं है। इसके अलावा, मेरा मानना है कि जब तक आप खुश हैं, उम्र का अंतर और बाकी सब कुछ भी मुद्दा नहीं होना चाहिए।'

Rahul Dev answered on 14 year age gap with Mugdha Godse in relationship
mugdha godse - फोटो : facebook

राहुल ने खुलासा किया ये पहली नजर का प्यार नहीं था। उन्होंने कहा, 'एक शादी के हमारी मुलाकात हुई जहां हमारी दोस्ती हो गई। वहां सभी कार्यों के दौरान हम एक साथ थे और वहीं हम अच्छी तरह से बंध गए। इसके बाद हमने एक-दूसरे से मिलना जुलना शुरू किया। हम करीब आ गए और एक दूसरे के प्यार में पागल हो गए। मैं ये बात कह सकता हूं कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Dev answered on 14 year age gap with Mugdha Godse in relationship
mugdha godse - फोटो : instagram

बता दें कि राहुल एक बच्चे के पिता हैं। उनकी पहली पत्नी इस दुनिया में नहीं है। जब राहुल की पत्नी की कैंसर से मौत हुई थी तो वह मानते थे कि कोई भी उनकी जिंदगी में पत्नी रीना की जगह नहीं ले सकता। अपने बेटे सिद्धार्थ को मां और पिता दोनों का प्यार देने वाले राहुल ने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें फिर से प्यार होगा।

शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ शुक्ला को दी मैदान में आने की धमकी, बोलीं- मेरे पास तुम्हारे खिलाफ सबूत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed