फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राहुल महाजन ने 18 साल छोटी नताल्या से की थी तीसरी शादी, डिंपी ने कहा था- 'इसे न सहना पड़े'

Fri, 26 Jul 2019 01:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 26 Jul 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Rahul Mahajan Birthday Special his third wife Natalya Ilina is 18 year younger then him
rahul mahajan - फोटो : file photo
बिग-बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन 25 जुलाई को जन्मदिन मनाते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी तीसरी शादी से जुड़ा किस्सा बताते हैं, जब पिछले साल नताल्या इलियाना के साथ उनकी अचानक शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। राहुल महाजन की यह तीसरी शादी थी। इससे पहले राहुल महाजन पायलट श्वेता सिंह और डिंपी गांगुली से शादी कर चुके हैं। राहुल की तीसरी शादी होने पर उनकी दूसरी पत्नी डिंपी गांगुली ने भी रिएक्शन दिया था।
Rahul Mahajan Birthday Special his third wife Natalya Ilina is 18 year younger then him
Dimpy Ganguli and Rahul Mahajan - फोटो : file photo
राहुल से तलाक लेने के बाद डिंपी गांगुली अपने पति और बच्चे के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हैं। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक जब डिंपी से राहुल महाजन की शादी के बारे में पूछा तो वह जोर से हंसने लगीं। डिंपी ने कहा - 'मुझे यह जानकर बेहद खुशी हुई। उम्मीद करती हूं इस बार राहुल को सही में खुशी मिले। शादीशुदा जोड़े को मेरी तरफ से बहुत बधाई।'
 
Rahul Mahajan Birthday Special his third wife Natalya Ilina is 18 year younger then him
राहुल महाजन - फोटो : file photo
डिंपी ने राहुल महाजन के बारे में बात करते हुए कहा था - 'मुनासिब है कि नताल्या को वो सब न सहना पड़े जो मैंने सहा। लोग बदल सकते हैं। मैं तो यही चाहती हूं कि वो सब न हो।' राहुल महाजन पर डिंपी ने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इन दोनों ने 'राहुल का स्वयंवर' रियलिटी शो में शादी की थी। शादी के चार महीने बाद ही अलग हो गए थे। राहुल से अलग होने के बाद डिंपी ने साल 2015 में रोहित रॉय से शादी कर ली थी। रोहित और डिंपी की एक बेटी भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Mahajan Birthday Special his third wife Natalya Ilina is 18 year younger then him
राहुल महाजन - फोटो : file photo
राहुल महाजन की तीसरी बीवी का नाम नताल्या इलियाना है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि नताल्या और राहुल की उम्र में 18 साल का फर्क है। मुंबई के मालाबार हिल्स में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच राहुल ने शादी की । इसके बाद राहुल ने खुद अपनी शादी की जानकारी मीडिया को दी थी। शादी को लेकर राहुल ने कहा था, 'मैं पिछले डेढ़ साल से नताल्या को जानता हूं लेकिन हाल ही में हम दोनों करीब आए। 3 महीने पहले हमने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। हम दोनों साथ में बहुत अच्छे दिखते हैं। मैं 6’2” का हूं और वह 5’10” की है। वो अपना बिजनेस शुरू करना चाहती है।'
विज्ञापन
Rahul Mahajan Birthday Special his third wife Natalya Ilina is 18 year younger then him
Dimpy Ganguli and Rahul Mahajan - फोटो : file photo
राहुल ने आगे कहा था - 'मैं उसके साथ हूं। परिवार और सुख-शांति ज्यादा जरूरी है। इससे पहले मेरी दो शादियां बहुत जल्दी हो गई थीं। अब मैंने सोच-समझ कर यह फैसला लिया है। मैं नहीं चाहता था कि लोग फिर से गॉसिप करें इसलिए शादी प्राइवेट रखी। मैंने सोचा था कि अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी पर रिवील करूंगा लेकिन ऐसा हो नहीं हो पाया।' 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed