{"_id":"5bfa2aa7bdec2241cc617d68","slug":"rahul-mahajan-says-my-previous-marriages-happened-in-hurry","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"18 साल छोटी नताल्या से शादी करने के बाद बोले राहुल महाजन, पहली दो शादियां तो...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
18 साल छोटी नताल्या से शादी करने के बाद बोले राहुल महाजन, पहली दो शादियां तो...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
rahul mahajan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन ने बीते 20 नवंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी में कजाकिस्तान की एक मॉडल नताल्या से शादी कर ली। कजाकिस्तान की रहने वाली नताल्या 25 साल की हैं। राहुल की शादी के दो दिन बाद उनकी दूसरी और एक्स-वाइफ डिम्पी गांगुली का रिएक्शन आया था। डिम्मी का कहना था "हो सकता है कि राहुल की नई वाइफ साथ डोमेस्टिक वॉयलेंस न हो। दोनों के लिए मेरी यही कामना है कि उनके बीच ऐसा कुछ न हो। क्योंकि यह बहुत बुरी चीज है।"
राहुल महाजन
अब तीसरी शादी पर राहुल महाजन का बयान सामने आया है। राहुल ने कहा- मेरी दो शादियां बहुत जल्दी में हुई। मुझे सोचने का समय नहीं मिला। TOI से बात करते हुए राहुल ने कहा- मैं शादी के बारे में बताना नहीं चाहता था कम से कम 1 साल तो बिल्कुल नहीं। क्योंकि यह मेरी तीसरी शादी है और मैं नहीं चाहता था कि लोग फिर से बातें करना शुरू करें। मैं अपनी पहली शादी की सालगिरह पर ये सब बताना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
rahul mahajan shweta singh
राहुल ने साल 2006 में पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त श्वेता सिंह से की थी श्वेता और राहुल ने अमेरिका में साथ पढ़ाई की थी। काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली। हालांकि शादी के बाद से ही लगातार दोनों के बीच झगड़े और मारपीट की खबरें आती रही थीं। श्वेता सिंह ने भी राहुल पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dimpy Ganguly rahul mahajan
इसके बाद राहुल ने डिम्पी गांगुली से दूसरी शादी की। कुछ ही महीने बाद डिम्पी ने भी राहुल पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया। 2010 से 2013 तक लगभग तीन साल तक शादी के बंधन में बंधे राहुल महाजन और डिम्पी गांगुली आखिरकार अलग हो गए।
विज्ञापन
राहुल महाजन
राहुल से अलग होने के बाद डिंपी ने साल 2015 में रोहित रॉय से शादी कर ली थी। रोहित और डिम्पी की एक बेटी भी है। बता दें बिग-बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट राहुल महाजन की अचानक शादी की आई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि नताल्या अभी 25 साल की हैं और राहुल उनसे 18 साल बड़े हैं। मुंबई के मालाबार हिल्स में करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के बीच राहुल ने शादी की है।