{"_id":"5e3fc0388ebc3ee5a243b147","slug":"rahul-roy-birthday-forgotten-star-of-aashiqui-actor-untold-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 साल बाद ऐसे दिखते हैं 'आशिकी' वाले हीरो राहुल रॉय, मां से अफेयर की खबर तक उड़ चुकी है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
30 साल बाद ऐसे दिखते हैं 'आशिकी' वाले हीरो राहुल रॉय, मां से अफेयर की खबर तक उड़ चुकी है
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी 'आशिकी' के हीरो राहुल रॉय का आज जन्मदिन है। इस फिल्म से राहुल को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी लेकिन इसके बावजूद वो बॉलीवुड में ज़्यादा टिक नहीं पाए। अचानक राहुल लाइमलाइट से गायब हो गए और फिर कुछ साल बाद बिग बॉस सीजन 1 में आए। आइए राहुल के जन्मदिन पर एक नजर उनके फिल्मी करियर पर।
2 of 5
Rahul Roy
- फोटो : Social Media
राहुल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्या आप जानते हैं आशिकी के बाद राहुल के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी जब उन्होंने 47 फिल्में साइन की थीं जिनमें से 19 लोगों के पैसे वापस कर दिए थे। एक वक्त ऐसा था जब उनकी 23 फिल्में फ्लोर पर थीं और दिन में 3 फिल्मों की शूटिंग करके, वो रात में अन्य फिल्मों के लिए काम किया करते थे।
3 of 5
Rahul Roy
यह सिलसिला करीब छह साल चला। लेकिन धीरे-धीरे उनकी चमक फीकी होती चली गई। फिल्में न मिलने के बाद राहुल ऑस्ट्रेलिया चले गए। बीच-बीच में वह भारत भी आते रहे। राहुल रॉय को दर्शक लगभग भूल चूके थे पर 'बिग बॉस' ने उन्हें नया नाम दिया। राहुल रॉय बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा थे और इसके विनर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rahul roy
राहुल रॉय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उनकी और उनकी मां के अफेयर की खबर अखबार में छप गई थी। दरअसल वह एक पार्टी में अपनी मां के साथ गए थे। राहुल ने बताया था- इस पार्टी में मैं अपनी मां साथ डांस कर रहा था। अगले दिन अखबार में खबर छप गई कि राहुल का एक उम्रदराज महिला से अफेयर है।
विज्ञापन
5 of 5
Rahul Roy
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
अब राहुल मुंबई में ही रहते हैं और एक बार फिर इंडस्ट्री में वापसी करने को तैयार हैं। उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है। राहुल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में वह कपिल शर्मा के शो में नजर आए थे। जहां उन्होंने खुलासा किया था कि शाहरुख खान की फिल्म डर पहले उन्हें ऑफर की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।