{"_id":"5fd061bf70484332fb01b167","slug":"rahul-roy-discharged-from-hospital-following-a-mind-stroke","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्म 'आशिकी' के अभिनेता राहुल रॉय को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर पर जारी रहेगा इलाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्म 'आशिकी' के अभिनेता राहुल रॉय को अस्पताल से मिली छुट्टी, घर पर जारी रहेगा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
राहुल रॉय
- फोटो : instagram/officialrahulroy
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले महीने कारगिल में फिल्म 'एलएसी' की शूटिंग करते हुए ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए महेश भट्ट की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आशिकी' के अभिनेता राहुल रॉय अस्पताल से घर वापस आ गए हैं। फिल्म के निर्देशक नितिन कुमार गुप्ता ने जानकारी दी है कि सोमवार को अस्पताल से डॉक्टरों ने राहुल को छुट्टी दे दी है और वह अपनी बहन पिया के साथ घर वापस लौट गए हैं। हालांकि, राहुल का इलाज उनके घर पर भी अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
2 of 5
राहुल रॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम
नवंबर के महीने में अंतिम दिनों की बात है जब राहुल रॉय नितिन कुमार गुप्ता के निर्देशन में फिल्म 'एलएसी' की शूटिंग कारगिल में कर रहे थे। फिल्म के कलाकारों ने जानकारी दी थी कि जहां इस फिल्म की शूटिंग चल रही थी, उस जगह का तापमान अक्सर -12 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। इसी शरीर को जमा देने वाली ठंड का शिकार हुए राहुल रॉय और उन्हें हल्का सा ब्रेन स्ट्रोक का झटका लगा।
3 of 5
rahul roy
- फोटो : social media
राहुल को तुरंत कारगिल से जम्मू और कश्मीर की राजधानी श्रीनगर लाया गया और वहां से सीधे मुंबई लाकर यहां के नानावटी अस्पताल में इलाज शुरू करवाया गया। काफी दिनों के इलाज और स्पीच थेरेपी के चलते अब राहुल अच्छा महसूस कर रहे हैं और सोमवार को अस्पताल से उन्हें छुट्टी भी मिल गई है। फिल्म 'एलएसी' के निर्देशक नितिन ने बताया कि सोमवार को वह राहुल से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rahul Roy
नितिन के मुताबिक राहुल इस समय बिल्कुल ठीक हैं। लेकिन, उन्हें कुछ मुश्किल शब्दों को बोलने में थोड़ी परेशानी होती है। इसके लिए डॉक्टर उनकी स्पीच थेरेपी करने में लगे हुए हैं। राहुल ठीक से चलते हैं, खाते भी हैं और बाकी कामों को ठीक-ठाक तरीके से कर लेते हैं। बस उनके बोलने में ही थोड़ी परेशानी है। राहुल की स्पीच थेरेपी उनके घर पर भी हर रोज जारी रहेगी। खुद डॉक्टर जाकर राहुल के घर पर इस काम को अंजाम देंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Rahul Roy
- फोटो : file photo
राहुल रॉय कारगिल में जिस फिल्म 'एलएसी' की शूटिंग कर रहे थे, वह फिल्म भारत और चीन के बीच जून के महीने में भारत-चीन सीमा पर हुई हिंसक झड़प पर आधारित है। इस फिल्म में राहुल एक मुख्य भूमिका निभा रहे हैं वहीं टीवी के मशहूर अभिनेता निशांत सिंह मलकानी भी इस फिल्म का एक मुख्य हिस्सा है। राहुल को ब्रेन स्ट्रोक होने से पहले वह अपनी शूटिंग कर रहे थे लेकिन निर्माताओं को अब भी उनके ठीक होने का इंतजार है। क्योंकि, राहुल के कुछ महत्वपूर्ण दृश्य फिल्म के लिए अभी बाकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।