फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लापरवाही: 'ऑक्सीजन की जगह खाली मास्क लगाकर चले गए डॉक्टर्स', राहुल वोहरा की पत्नी ने जारी किया दिल दहलाने वाला वीडियो

Mon, 10 May 2021 03:36 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Mon, 10 May 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
Rahul Vohra’s Wife Blames Medical Negligence For His Death Shares Video And Demand For Husband
राहुल वोहरा और ज्योति तिवारी - फोटो : Instagram

बीते रविवार को एक्टर राहुल वोहरा का निधन हो गया। राहुल वोहरा लंबे समय से कोरोना संक्रमित थे और वो दिल्ली के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ताहिरपुर में भर्ती थे। राहुल वोहरा ने निधन से एक दिन पहले फेसबुक पर पोस्ट किया था और लिखा था कि, 'अगर मुझे अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता।' अब उनकी पत्नी ज्योति तिवारी ने हैरान करने वाला खुलासा किया है और राहुल का एक वीडियो साझा किया है। जिसमें अस्पताल की ओर से की गई लापरवाही के बारे में अभिनेता बता रहे हैं। अभिनेता की पत्नी ने अपने पति और अभिनेता राहुल वोहरा के लिए इंसाफ की भी गुहार लगाई है।

Rahul Vohra’s Wife Blames Medical Negligence For His Death Shares Video And Demand For Husband
राहुल वोहरा और ज्योति तिवारी - फोटो : Instagram

ज्योति तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पति राहुल का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'मेरा राहुल चला गया ये सबको पता पर कैसे गया ये किसी को नहीं पता। राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ताहिरपुर में इस तरह का इलाज किया जाता है। उम्मीद करती हूं कि मेरे पति को इंसाफ मिलेगा। एक और राहुल इस दुनिया से नहीं जाना चाहिए।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jyoti Tiwari (@ijyotitiwari)

Rahul Vohra’s Wife Blames Medical Negligence For His Death Shares Video And Demand For Husband
राहुल वोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

ज्योति द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राहुल ऑक्सीजन मास्क लगाए हुए नजर आ रहे हैं। जहां वो अपने मास्क को दिखाते हुए कहते हैं कि 'आज इस मास्क की बहुत कीमत है, बिना इसके मरीज छटपटा जाता है, लेकिन इसमें कोई ऑक्सीजन नहीं आ रही है। नर्स आई थी, मैंने उसको बोला लेकिन वो बस एक बोतल में पानी भरकर चले जाते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Vohra’s Wife Blames Medical Negligence For His Death Shares Video And Demand For Husband
राहुल वोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

राहुल आगे कहते हैं, 'इसमें बस पानी आता है, फिर उन्हें आवाज लगाते रहो। वो एक-एक, डेढ़ घंटे बाद आते हैं तब तक आपको ही मैनेज करना है, इसको लगाना है। उनको ये नहीं समझ आ रहा है कि पानी की बोतल में पानी कम रखना है और फ्लो बढ़ाना है।'

विज्ञापन
Rahul Vohra’s Wife Blames Medical Negligence For His Death Shares Video And Demand For Husband
राहुल वोहरा (फाइल फोटो) - फोटो : फेसबुक

बता दें, राहुल वोहरा ने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा था कि, 'मुझे भी अच्छा इलाज मिल जाता तो मैं भी बच जाता। जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा। अब हिम्मत हार चुका हूं।' अभिनेता ने इस पोस्ट में पीएम मोदी और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी टैग किया था।' गौरतलब है कि राहुल मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले थे। एक्टर सोशल मीडिया पर अपने मोटिवेशनल वीडियोज को लेकर खूब चर्चा में रहते थे। इसके अलावा वो नेटफ्लिक्स की ओरिजनल फिल्म 'अनफ्रीडम' में भी नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed