फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राज कपूर की फिल्मों में इस तरह कम होते गए हीरोइनों के कपड़े, आखिरी फिल्म ने तो मचा दिया था बवाल

Sun, 02 Jun 2019 02:16 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 02 Jun 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Raj kapoor birthday special these 10 bollywood made him showman
bollywood actress - फोटो : social media

भारतीय सिनेमा के सबसे पहले शोमैन का खिताब पाने वाले राज कपूर अब एक किंवदंती हैं। उनके किस्से सिनेमा के हर चाहने वाले के पास हैं। जंजीर के सेट पर सिर्फ आवाज सुनकर अमिताभ बच्चन के सुपरस्टार बनने की भविष्यवाणी करने वाले राजकपूर की फिल्मों ने हिंदी सिनेमा को बेहतरीन संगीत, दमदार कलाकार और समाज के निचले तबके से जुड़ी सच्ची कहानियां दी हैं। आज उनकी पुण्यतिथि है। इस मौके पर आइए जानते हैं, राज कपूर निर्देशित उन 10 फिल्मों के बारे में, जिन्होंने सिर्फ भारतीय सिनेमा ही नहीं बल्कि विश्व सिनेमा को को एक नई दशा और दिशा दी। और, इन्हीं 10 फिल्मों ने परदे पर हिंदी सिनेमा की हीरोइन का रंग रूप भी बदल दिया। देखिए, आगे की स्लाइड्स में।

Raj kapoor birthday special these 10 bollywood made him showman
Aag - फोटो : social media

आग (1948)
राज कपूर की बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर पहली फिल्म रही आग। फिल्म की कहानी में राज कपूर का चेहरा जला हुआ है और वह कैसे जला इसी की कहानी पर फिल्म बनी है। फिल्म में नरगिस और प्रेमनाथ अहम किरदारों में हैं। बतौर निर्देशक राज कपूर ने अपनी पहली ही फिल्म में दिखाया कि वह कमर्शियल सिनेमा में भी सामाजिक मुद्दे उठाने की काबिलियत रखते हैं और प्रेम को उसके असली रंग में दिखाने के लिए रील लाइफ को रीयल लाइफ तक खींच ला सकते हैं। 

Raj kapoor birthday special these 10 bollywood made him showman
Barsaat - फोटो : social media
बरसात (1948)
इस फिल्म से आर के स्टूडियोज को वह पहचान मिली जिसकी शायद राज कपूर को तलाश रही। यह फिल्म एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई। फिल्म में राज कपूर और नरगिस की जोड़ी ने कमाल कर दिया। फिल्म में प्यार के रिश्ते को दो अलग नजरिए से दिखाया है। राज कपूर ने बतौर निर्देशक अपनी दूसरी ही फिल्म से अपना झंडा भी हिंदी सिनेमा में गाड़ दिया और इसी फिल्म पोस्टर फिर आर के स्टूडियोज का लोगो भी बना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Raj kapoor birthday special these 10 bollywood made him showman
Awara - फोटो : social media

आवारा (1951) 
जिस फिल्म ने राज कपूर की शोहरत को भारत से निकालकर दुनिया भर में पहुंचाया, वह फिल्म रही आवारा। फिल्म एक कोर्ट सीन से शुरू होकर फ्लैशबैक में जाती है। इस फिल्म में राज कपूर एक चोर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी की परिस्थितियों ने उसे चोर बनाया है। अमेरिकन न्यूज मैगजीन टाइम ने 2012 में इस फिल्म को दुनिया की 100 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में जगह दी। 

विज्ञापन
Raj kapoor birthday special these 10 bollywood made him showman
Shree 420 - फोटो : social media

श्री 420 (1955)
राजकपूर ने सामाजिक विषमताओं में हास्य का पुट डालकर इसे मनोरंजक लेकिन चुटीले तरीके से पेश करने का फन चार्ली चैपलिन से उधार लिया। आवारा के बाद श्री 420 में भी राजकपूर का यह प्रयोग कामयाब रहा। राज कपूर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भी नरगिस और राज कपूर की ही जोड़ी है। फिल्म में नरगिस गरीब घराने की लड़की हैं, वहीं राज कपूर इलाहाबाद का एक लड़का है जो बम्बई में आकर नरगिस से मिलता है और धीरे धीरे चोर बन जाता है। दोनो कुछ अमीर लोगों के चक्कर में आकर गलती कर बैठते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed