दिग्गज अदाकारा नरगिस की 90वीं बर्थ एनिवर्सिरी पर ना केेवल उनके परिवार ने बल्कि फैंस ने भी उन्हें याद किया। बॉलीवुड में राजकपूर और नरगिस की जोड़ी आज भी सुपरहिट जोड़ी में से एक मानी जाती है। सुनील दत्त से शादी के बाद नरगिस ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। नरगिस की बर्थ एनिवर्सिरी पर उनके बेटे संजय दत्त ने बचपन की एक तस्वीर शेयर की।
नरगिस के बर्थडे पर संजय दत्त ने शेयर की मां-बहन की पुरानी तस्वीर, कैप्शन बेहद इमोशनल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में संजय दत्त घुटनों के बल बैठे हुए हैं और बहन को बैठाकर घुमा रहे हैं। वहीं नरगिस दोनों को संभालती दिख रही हैं। तस्वीर में नरगिस और संजय दोनों हंसते हुए नजर आ रहे हैं।
तस्वीर शेयर करते हुए संजय दत्त इमोशनल हो गए। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'यादें कभी धुंधली नहीं होतीं। जन्मदिन मुबारक हो मां।'
Memories never fade! Happy Birthday Mom ♥️ pic.twitter.com/uVqL02Abnm
संजय दत्त अपनी मां के बेहद करीब थे। हाल ही में उन्होंने अपने पूरे परिवार की एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें सुनील दत्त, नरगिस और उनके तीनों बच्चे साथ में नजर आए। तस्वीर के साथ संजय दत्त ने लिखा कि 'मेरे परिवार के स्तंभ। मैं आपको मिस करता हूं मॉम-डैड।'
वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त इस वक्त अपनी फिल्म सड़क के रीमेक में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में वो एक बार फिर से पूजा भट्ट के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास पानीपत, टोरबाज और शमशेरा है।