{"_id":"5cf3865dbdec22075249701b","slug":"shahid-kapoor-wife-mira-rajput-troll-for-carrying-sandals-after-pm-narendra-modi-oath-ceremony","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शपथ समारोह से लौटते समय नंगे पैर चलने पर ट्रोल हुईं मीरा, यूजर्स बोले- 'कितनी मूर्ख है ये...?'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शपथ समारोह से लौटते समय नंगे पैर चलने पर ट्रोल हुईं मीरा, यूजर्स बोले- 'कितनी मूर्ख है ये...?'
Sun, 02 Jun 2019 02:02 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
mira rajput
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम मोदी ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शाहिद कपूर को भी इनवाइट किया था । शाहिद पत्नी मीरा के साथ इस समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे । इस दौरान शाहिद सूट-बूट में नजर आए, वहीं मीरा ऑफ व्हाइट कलर के अनारकली में जंच रही थीं । समारोह से लौटते समय शाहिद और मीरा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए ।
mira rajput
- फोटो : social media
इस दौरान मीरा अपनी हाई हील को हाथों में पकड़े दिखाई दीं और नंगे पैर ही एयरपोर्ट पर चल रही थीं । मीरा को देखकर पता चल रहा था कि वो हाई हील पहने-पहने थक गईं । इस वजह से उन्होंने सैंडल हाथ में ले ली । मीरा के पीछे शाहिद थे । उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा कि उनकी पत्नी सैंडल हाथ में लेकर नंगे पर चल रही हैं ।
oath ceremony
- फोटो : social media
सैंडल के साथ मीरा के हाथों में एक बैग भी था । ये बैग 'चैनल' ब्रांड का है । इस बैग की कीमत 3000 डॉलर यानी 2 लाख रुपए है । हाथों में सैंडल लिए मीरा की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है । इसके चलते मीरा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। वहीं कुछ लोगों को मीरा का ये अंदाज काफी पसंद आया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
mira rajput
- फोटो : social media
एक यूजर ने लिखा- इतने थकान भरे सफर के लिए मीरा को अपने साथ स्लिपर या फ्लैट फुटवियर रखना चाहिए था। कितनी मूर्ख है ये। क्या वो न्यूज में आना चाहती थी? आम लोग भी थके होते हैं लेकिन वो कभी इस तरह से नहीं चलते हैं। #शेम #ड्रामा.. । दूसरे यूजर ने लिखा, आम लोग भी जब थके हुए होते हैं तो यही करते हैं लेकिन स्टार की पत्नी ने ये नौटंकी की तो अप्रूवल। वो वहां गई ही क्यों थीं?
विज्ञापन
Shahid Kapoor, Mira Rajput
- फोटो : instagram
वहीं एक ने लिखा, मैं यह कहूंगी कि ये उसकी मर्जी है। हर लड़की यही करती है। कृपया कर एक फोटो का इतना तमाशा ना बनाएं। बता दें कि मीरा कपूर का स्टाइल किसी हीरोइन से कम नहीं है । मीरा, शाहिद के साथ हर छोटे-बड़े फंक्शन में नजर आती हैं । हर बार उनके ड्रेसिंग स्टाइल को लोग सराहते भी हैं ।