{"_id":"5cde173bbdec22070d459cc4","slug":"raj-kapoor-told-secret-to-prakash-mehra-about-amitabh-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज कपूर ने अमिताभ बच्चन को लेकर प्रकाश मेहरा से कही थी ये बड़ी बात, पढ़िए दो दिलचस्प किस्से","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राज कपूर ने अमिताभ बच्चन को लेकर प्रकाश मेहरा से कही थी ये बड़ी बात, पढ़िए दो दिलचस्प किस्से
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Fri, 17 May 2019 07:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बीबीसी के दिए तमगे सदी के महानायक को अमिताभ बच्चन अक्सर हंसी में उड़ा देते हैं, लेकिन जिस तमगे ने उन्हें हिंदी सिनेमा में नया जीवनदान दिया वह है एंग्री यंगमैन का और ये तमगा अमिताभ बच्चन को मिला था मशहूर निर्माता निर्देशक प्रकाश मेहरा की फिल्म जंजीर से। हिंदी सिनेमा के इतिहास में जब भी अमिताभ बच्चन का जिक्र आएगा, उनकी इस पहली सुपरहिट फिल्म के निर्माता निर्देशक प्रकाश मेहरा को भी लोग जरूर याद करेंगे।
Trending Videos
2 of 6
Prakash Mehra
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में जन्मे प्रकाश मेहरा दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में पले बढ़े। सिनेमा उन्हें मुंबई ले आया और शशि कपूर के साथ सुपरहिट फिल्म हसीना मान जाएगी बनाने से पहले उन्होंने कई फिल्मों में प्रोडक्शन कंट्रोलर का काम किया। जंजीर से पहले अमिताभ बच्चन की तकरीबन सारी फिल्में फ्लॉप रही थीं और प्रकाश मेहरा इस फिल्म से पहले हसीना मान जाएगी के अलावा मेला और समाधि जैसी फिल्मों की कामयाबी की हैट्रिक लगा चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
raj kapoor
कम लोग ही जानते हैं कि जंजीर की शूटिंग के दौरान ही तब के शो मैन राजकपूर ने न सिर्फ इस फिल्म के सुपरहिट होने की भविष्यवाणी कर दी थी, बल्कि ये भी कहा था कि अमिताभ बच्चन एक दिन बहुत बड़े स्टार बनेंगे और ये बात उन्होंने बिना फिल्म के सेट पर आए कह दी थी। ये पूरा किस्सा प्रकाश मेहरा ने अमिताभ बच्चन पर बनी जी नेटवर्क की एक डॉक्यूमेंट्री के लिए इंटरव्यू देते हुए सुनाया।
4 of 6
rk studio
प्रकाश मेहरा ने इंटरव्यू के दौरान कहा, ‘मैं आरके स्टूडियो में जंजीर की शूटिंग कर रहा था और अमित के कुछ डॉयलॉग शूट किए जा रहे थे। तभी एक आदमी मेरे पास आया और बोला कि राज जी बुला रहे हैं। वह वहीं स्टूडियो के बाहर शायद राउंड पर थे। राज जी बोले कौन है अंदर जो डॉयलॉग बोल रहा है। मैंने बताया अमित के बारे में। तब राज जी ने बोला, ये लड़का एक दिन बहुत बड़ा सुपरस्टार बनेगा। ऐसी आवाज जिसकी हो, उसे कोई रोक नहीं सकता।’
विज्ञापन
5 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : Amar Ujala
प्रकाश मेहरा ने जंजीर के बाद अमिताभ को लेकर सात और फिल्में बनाईं, इनमें से छह फिल्में, हेराफेरी, खून पसीना, मुकद्दर का सिकंदर, लावारिस, नमक हलाल और शराबी ब्लॉकबस्टर रहीं। दोनों की आखिरी फिल्म रही जादूगर जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई। प्रकाश मेहरा के रिश्ते भी बाद के दिनों में अमिताभ बच्चन से अच्छे नहीं रहे और उन्होंने अनिल कपूर और राजकुमार को लेकर मेगा बजट फिल्में भी बनाईं लेकिन कामयाब नहीं हो सके। प्रकाश मेहरा की मिथुन चक्रवर्ती को लेकर बनाई गई फिल्म दलाल जरूर कामयाब रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।