Raj Kumar: फिल्म फ्लॉप होने पर भी राज कुमार करते थे लाख रुपये का इजाफा, अभिनेता ने खुद बताई थी इसकी वजह
राजकुमार अपने शानदार डायलॉग डिलीवरी के लिए जान जाते थे। राज कुमार उन अभिनेताओं में से एक थे, जो सिर्फ अपनी शर्तों पर काम किया करते थे, यही कारण था कि वह फिल्मों के लिए अपने मन मुताबिक फीस भी लिया करते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Mahadev App Scam: महादेव एप मामले में नेहा कक्कड़ का भी नाम शामिल, जानें क्या हैं सिंगर पर आरोप
राज कुमार से जुड़ा एक किस्सा इंडस्ट्री में बड़ा ही मशहूर है जो कि उनकी फीस बढ़ाने की कहानी को लेकर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राज कुमार अपनी हर फिल्म रिलीज होने के बाद अपनी फीस एक लाख रुपये बढ़ा दिया करते थे। उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता था कि उनकी आखिरी फिल्म फ्लॉप हुई है तो इससे उनकी छवि या लोकप्रियता में कोई कमी आई होगी, बल्कि वह फ्लॉप फिल्म देने के बाद भी अपनी फीस बढ़ा दिया करते थे।
Bollywood: फिल्में फ्लॉप होते ही इन सितारों ने घटा दी अपनी फीस, फैंस भी कर रहें एक हिट का इंतजार
उन्होंने इसका खुलासा एक बातचीत के दौरान किया था। उनसे एक बार सवाल पूछा गया था कि वह फ्लॉप फिल्म के बाद भी फीस क्यों बढ़ा देते हैं। इस पर उन्होंने कहा था, 'मैं जो भी रोल करता हूं, उसके साथ पूरा न्याय करता हूं। मैं यह कभी नहीं सोचता कि मैं उसमें फेल हुआ हूं। फिल्में फ्लॉप हो सकती है मैं नहीं।'
पर्दे पर हसीना का किरदार निभा चुके हैं ये अभिनेता
अभिनेता ने इस दौरान यह भी कहा था, 'जब मेरी फिल्में फ्लॉप हो जाती थी तो भी मेरी फीस एक लाख रुपये बढ़ जाती थी। एक बार जब मेरे सेक्रेटरी ने पूछा था कि राज साहब फिल्म तो फ्लॉप हो गई आप एक लाख रुपये फीस क्यों बढ़ा रहे हैं, तब मैं जवाब देता था कि पिक्चर चले ना चले, मैं फेल नहीं हुआ, इसलिए फीस एक लाख बढ़ेगी।'
Kapil Sharma: 'महादेव बेटिंग एप' मामले में कैसे फंसे कपिल शर्मा, ईडी के समन पर कॉमेडियन ने दिया यह जवाब