फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajshree: राजश्री ने जितेंद्र के साथ की थी करियर की शुरुआत, इस वजह से फिल्मी दुनिया छोड़ विदेश में जा बसीं

Sun, 08 Oct 2023 09:47 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 08 Oct 2023 09:47 AM IST
विज्ञापन
Rajshree birthday know unknown facts about actress and her career struggles net worth films life journey
राजश्री - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री राजश्री ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। उन्होंने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दीं। राजश्री ने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर फैंस के दिलों पर राज किया। राजश्री का पूरा नाम राजशमरी शांताराम है। राजश्री लोकप्रिय फिल्म निर्माता वी शांताराम और उनकी दूसरी पत्नी व अभिनेत्री जयश्री की बेटी हैं। वहीं, उनके भाई किरण शांताराम मुंबई के पूर्व शेरिफ थे। अभिनेत्री आज अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस खास मौके पर जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें...
Rajshree birthday know unknown facts about actress and her career struggles net worth films life journey
राजश्री - फोटो : सोशल मीडिया

राजश्री का जन्म आठ अक्तूबर 1944 को मुंबई में हुआ था। राजश्री ने बचपन में भी अभिनय करियर की शुरुआत कर दी थी। राजश्री ने 'घर बसाके देखो', 'गृहस्थी', 'नवरंग और स्त्री' जैसी फिल्मों में बाल कलाकार की भूमिकाएं निभाकर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद बतौर अभिनेत्री राजश्री ने अपने पिता वी शांताराम की 1964 में आई फिल्म 'गीत गाया पत्थरों ने' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। अभिनेत्री को उनकी अदाकारी के लिए सराहा भी गया।

Khosla Ka Ghosla: तीन क्षेत्रीय भाषाओं में बनेगी 'खोसला का घोसला', निर्माता सविता राज ने किया एलान

Rajshree birthday know unknown facts about actress and her career struggles net worth films life journey
राजश्री - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में धीरे-धीरे राजश्री कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती गईं। उन्होंने शम्मी कपूर सहित कई दिग्गज सितारों के साथ काम किया था। 1967 में अभिनेत्री ने राज कपूर के साथ फिल्म 'राउंड द वर्ल्ड' में काम किया। फिल्म 'ब्रह्मचारी' के बाद उनकी लोकप्रियता में और भी इजाफा हुआ। उन दिनों राजश्री इंडस्ट्री की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल थीं, लेकिन उन्होंने जल्द ही फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। राजश्री को आखिरी बार सुपरहिट फिल्म 'नैना' में देखा गया था। इस फिल्म में उन्हों शशि कपूर और मौसमी चटर्जी के साथ काम किया था।

Israel Hamas Crisis: इस्राइल में नुसरत भरूचा लापता, टीम ने बयान जारी कर कहा- नहीं हो पा रहा संपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajshree birthday know unknown facts about actress and her career struggles net worth films life journey
राजश्री - फोटो : Social media

फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने की वजह थी राजश्री की शादी। अभिनेत्री ने मशहूर अमेरिकी टेलर ग्रेग चैपमैन से शादी की है। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को पूरी तरह से अलविदा कह दिया। दरअसल, राज कपूर के साथ अमेरिका में फिल्म 'अराउंड द वर्ल्ड' की शूटिंग के दौरान राजश्री की मुलाकात अमेरिकी छात्र ग्रेग चैपमैन से हुई। दोनों ने तीन साल बाद भारतीय रीति-रिवाजों से शादी कर ली और राजश्री फिल्मी दुनिया को छोड़ अपने पति के साथ अमेरिका चली गईं।

Jasmine Sandlas: सिंगर जैस्मीन सैंडलस को मिली जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आया कॉल

विज्ञापन
Rajshree birthday know unknown facts about actress and her career struggles net worth films life journey
राजश्री और ग्रेग चैपमैन - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद से अभिनेत्री लॉस एंजिल्स में रहती हैं और उनकी एक बेटी हैं। अमेरिका में ही राजश्री ने अपने पति के साथ कस्टम कपड़ों का बिजनेस शुरू किया। हालांकि फिल्मी दुनिया से दूरी बनाने के बाद भी अभिनेत्री का फिल्मों से लगाव कम नहीं हुआ। अपने शौक के चलते अभिनेत्री हैक-ओ-लालटेन, टेंटेड लव एंड मानसून में एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

Bollywood Actress: 'चुड़ैल' बन पर्दे पर नजर आ चुकी हैं ये हसीनाएं, खूंखार अंदाज देख कांप उठी दर्शकों की रूह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed