सब्सक्राइब करें

एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड में पहुंची 'न्यूटन', बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हुए राजकुमार राव

amarujala.com- Presented by :राजेश सैनी Updated Sat, 14 Oct 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
raj kumar rao nominates for best actor in newton for asia pacific screen award
फिल्म 'न्यूटन' में अभिनेता राज कुमार राव
फिल्म 'न्यूटन' में अपने अभिनय के लिए अभिनेता राजकुमार राव, फिल्म 'सेक्सी दुर्गा' के निर्देशन के लिए सानाल कुमार शशिधरन और बेस्ट फिल्म के लिए मणिपुरी फिल्म 'लेडी ऑफ लेक' इस बार 11वें एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट की गई हैं। 








 
Trending Videos
raj kumar rao nominates for best actor in newton for asia pacific screen award
demo
एशिया पैसिफिक स्क्रीन अवॉर्ड में फिल्म 'न्यूटन' को 2 श्रेणियों में नामित किया गया है। अभिनय के लिए राजकुमार राव तो वहीं, सर्वश्रेष्ठ पटकथा के लिए अमित वी मसुरकर और मयंक तिवारी को नॉमिनेट किया गया है

'न्‍यूटन' को फिल्‍म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में 'बेस्‍ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्‍म' की श्रेणी के लिए भेजा गया है। यह फिल्‍म नक्‍सल प्रभावित इलाके में सालों बाद इलेक्‍शन कराने जैसे विषय पर बनाई गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
raj kumar rao nominates for best actor in newton for asia pacific screen award
rajkumar rao
फिल्म की बड़ी कामयाबी पर राजकुमार राव ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कुछ इन शब्दों में अपनी खुशी साझा की है। राव लिखते हैं 'मुझे खुशी है कि मुझे न्यूटन के लिए प्रतिष्ठित एशिया प्रशांत स्क्रीन पुरस्कारों में बेस्ट एक्टर की सूची में नामांकित किया गया है।' फिल्म 'न्यूटन' में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजली पाटिल जैसे कलाकार हैं।
 
raj kumar rao nominates for best actor in newton for asia pacific screen award
सेक्सी दुर्गा फिल्म का पोस्टर
'ऑस्कर' के लिए अलग-अलग भाषाओं में  विदेशी फिल्मों की सूची में अब 'न्यूटन' ने आधिकारिक प्रवेश कर लिया है। वहीं शशिधरन अपनी फिल्म "सेक्सी दुर्गा" के नामित होने पर काफी उत्साहित हैं।

बता दें 'सेक्सी दुर्गा' भारत में खबरों में रही है। हालांकि सेसंर बोर्ड ने इस फिल्म में 21 ऑडियो म्यूट्स के बाद यू / ए प्रमाण पत्र दिया था लेकिन 19वें जियो एमएएमआई मुंबई फिल्म महोत्सव में फिल्म को बिना सेंसर के दिखाया गया। दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed