फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raj Kundra: राज कुंद्रा का पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम खास संदेश, पोस्ट कर बयां किया हाल-ए-दिल

Sun, 22 Oct 2023 09:17 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 22 Oct 2023 09:17 AM IST
सार

राज कुंद्रा ने हाल ही में अलगाव का पोस्ट कर फैंस के साथ भद्दा मजाक किया। हालांकि, अब राज को पत्नी शिल्पा शेट्टी के नाम खास संदेश लिखते देखा गया है।

विज्ञापन
Raj Kundra Bollywood debut with UT 69 called wife Shilpa Shetty a queen post goes viral on social media
राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा एक सफल बिजनेसमैन हैं। हालांकि, अब वह अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता ने बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'यूटी 69' का ट्रेलर जारी किया। इसके बाद राज अपने एक गुप्त पोस्ट को लेकर सुर्खियों में छा गए। पोस्ट में लिखा था कि हम दोनों अलग हो गए हैं। यह देखने के बाद नेटिजन्स राज और शिल्पा के अलगाव का कयास लगाने लगे थे। हालांकि, इसके पीछे का सच कुछ और ही था। वहीं, अब राज ने अपने नए पोस्ट से फैंस को हैरान कर दिया है।

Raj Kundra Bollywood debut with UT 69 called wife Shilpa Shetty a queen post goes viral on social media
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनेसमैन से अभिनेता बने राज कुंद्रा ने शुक्रवार को एक्स पर अपने गुप्त पोस्ट से पत्नी शिल्पा शेट्टी से अलग होने की अफवाहों को हवा दे दी। हालांकि, बाद में उन्होंने सफाई दी कि वह अपने फेस मास्क से अलग होने की बात कर रहे थे। अब, एक नए पोस्ट में कुंद्रा ने शेट्टी पर प्यार और प्रशंसा की बौछार कर दी है। 'यूटी 69' के जरिए पर्दे पर दस्तक देने वाले राज कुंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को रानी बताया है।

Raj Kundra Bollywood debut with UT 69 called wife Shilpa Shetty a queen post goes viral on social media
राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

राज कुंद्रा ने अपनी पत्नी के साथ अपना एक मोंटाज वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने उल्लेख किया, 'एक राजा अपनी रानी के बिना पूरा नहीं होता।' राज ने एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो को कैप्शन दिया, 'मुझे पता है कि मैं तुमसे प्यार करता हूं क्योंकि मेरी वास्तविकता आखिरकार मेरे सपनों से बेहतर है।' इसके साथ उन्होंने शिल्पा शेट्टी को टैग कर प्यार और रानी जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया। 

Call Me Bae: अनन्या पांडे ने पूरी की डेब्यू शो 'कॉल मी बे' की शूटिंग, तस्वीर साझा कर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
Raj Kundra Bollywood debut with UT 69 called wife Shilpa Shetty a queen post goes viral on social media
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

जानकारी हो कि राज कुंद्रा बीते दो वर्ष से सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहन रहे थे। 2021 में जेल से रिहा होने के बाद से उन्होंने अपना चेहरा नहीं दिखाया। हालांकि, अब उन्होंने अपनी फिल्म की रिलीज से पहले मास्क उतार दिया है। बिजनेसमैन ने गुप्त तरीके से अपना मुखौटा उतारने के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने पहले लिखा, 'हम अलग हो गए हैं और आपसे विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन दौर में हमें समय दें।' जिससे उनके और शेट्टी के बीच झगड़े की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, इसके तुरंत बाद उन्होंने पोस्ट किया, 'फेयरवेल मास्क…अब अलग होने का समय आ गया है! पिछले दो वर्षों में मुझे सुरक्षित रखने के लिए धन्यवाद। मेरी यात्रा के अगले चरण यूटी 69 पर।'

Salman Khan: सलमान खान के बॉडीगार्ड की मां प्रीतम कौर के साथ हुई बदसलूकी! पुलिस में दर्ज कराई FIR

विज्ञापन
Raj Kundra Bollywood debut with UT 69 called wife Shilpa Shetty a queen post goes viral on social media
यूटी 69 ट्रेलर लॉन्च - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राज कुंद्रा की डेब्यू फिल्म 'यूटी 69' की बात करें तो, यह एक विचाराधीन कैदी के रूप में कुंद्रा के आर्थर रोड जेल में रहने के बारे में है। उन पर भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। राज को जुलाई 2021 में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। सितंबर 2021 में उन्हें जमानत मिल गई। शाहनवाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'यूटी 69', 3 नवंबर को रिलीज होगी।

Parineeti Chopra: परिणीति चोपड़ा ने बताई फैमिली प्लानिंग, मां बनने के लिए उठाएंगी यह बड़ा कदम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed